फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   DOUBLE INCREMENT IN SALARY OF MLA IN J&K

जम्मू-कश्मीर में माननीयों पर मेहरबानी, दोगुना हुए वेतन और भत्ते

Tue, 27 Sep 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 27 Sep 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
DOUBLE INCREMENT IN SALARY OF MLA IN J&K
जम्मू-कश्मीर विधानसभा - फोटो : File Photo
रियासत में मंत्रियों, विधायकों का वेतन और भत्ता बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन राशि भी संशोधित की गई है। राज्य सरकार का यह आदेश आठ जुलाई से ही प्रभावी माना जाएगा। राज्य विधानसभा से इस आशय का विधेयक पिछले सत्र में पारित हुआ था। बाद में आठ जुलाई को राज्यपाल द्वारा इस पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


राज्य के मंत्रियों को फिलहाल वेतन तथा सभी भत्ते मिलाकर 85 हजार रुपये मिलते थे जिसे बढ़ाकर 1.70 लाख रुपये प्रति महीने कर दिया गया है। इसी प्रकार विधायकों को 80 हजार रुपये की जगह अब 1.60 लाख रुपये मिलेंगे। पूर्व विधायकों की पेंशन की राशि भी संशोधित की गई है। यह उनके कार्यकाल के हिसाब से अलग-अलग होगी।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने बढ़े हुए वेतन और भत्ते की पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्रियों तथा विधायकों को क्रमश: 1.70 एवं 1.60 लाख रुपये मिलेंगे। पूर्व विधायकों का पेंशन उन्होंने सोमवार को ही संशोधित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अब तक मिलता था 35 हजार रूपये वेतन

DOUBLE INCREMENT IN SALARY OF MLA IN J&K
महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
ज्ञात हो कि अब तक विधायकों को 35 हजार रुपये वेतन तथा अन्य राशि भत्ते के मद में मिलती थी। इसी प्रकार मंत्रियों को 40 हजार रुपये वेतन और शेष राशि भत्ते के रूप में थी। इसमें टेलीफोन खर्च तथा डीजल खर्च भी शामिल था। 

पिछले विधानसभा सत्र के दौरान श्रीनगर में विधायकों ने यह मांग सदन में उठाई थी। साथ ही मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिलकर 50 से अधिक विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा था। इसमें भाजपा के साथ ही पीडीपी, नेकां, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय विधायक भी शामिल थे।

सभी का कहना था कि उनको मिलने वाले वेतन तथा भत्ते अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है।  विधायकों की मांग को देखते हुए विधानसभा ने इस आशय का विधेयक पारित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed