{"_id":"644c48e0fa9ea1ef260cb73d75bc3f8e","slug":"dose-aap-also-want-referendum-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में जनमत संग्रह के पक्ष में है आम आदमी पार्टी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में जनमत संग्रह के पक्ष में है आम आदमी पार्टी!
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 07 Jul 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के लिए जनमत संग्रह करावाने की मांग कर रही आम आदमी पार्टी क्या जम्मू कश्मीर में भी जनमत संग्रह करवाने की पक्ष में है?
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली के शहरी विकास मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
हालांकि इस मुद्दे के बाद केजरीवाल सरकार के उपर अन्य पार्टियों ने हमला बोल दिया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर मनीष तिवारी ने केजरीवाल पर निशाना साधा है। मनीष तिवारी के मुताबिक अगर केजरीवाल दिल्ली में जनमत के पक्ष में हैं तो कश्मीर में जनमत पर उनकी क्या राय है?
विज्ञापन
मनीष तिवारी ने कहा कि क्या दिल्ली सरकार पाकिस्तान के साथ भी कोई संबंध रखना चाहती है। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। उसकी यह मांग उसे हुर्रियत कांफ्रेंस और पाकिस्तानी समर्थक ग्रुप श्रेणी में ला खड़ा करती है जो कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग करते रहते है।
आपको याद दिलाते चले कि आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य ने प्रशांत भूषण ने कश्मीर घाटी में तैनात सेना को हटाने के लिए जनमत संग्रह कराने की मांग की थी। उन्होंने कश्मीर में सेना की तैनाती को कश्मीरियों के मानवाधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि वहां के लोगों की इच्छा का सम्मान होना चाहिए।