फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   domestic violence incident increase in jammu city

घरेलू हिंसा का एक बड़ा कारण महिलाओं की चुप्पी भी

Wed, 29 Oct 2014 03:01 PM IST
बिंदू सिंह/अमर उजाला, जम्मू
बिंदू सिंह/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 29 Oct 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
domestic violence incident increase in jammu city
शहर के पाश क्षेत्र में रहने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए थप्पड़ रसीद कर दिए, क्योंकि उसने पति के साथ बहस की। बहस का विषय पति द्वारा शराब पीकर घर आना बना। मामला इतना बढ़ा कि महिला सेल तक पहुंच गया।
विज्ञापन


ऐसा ही मामला पौनी के महिला सेल में भी आया। पति जेब खर्च नहीं देता है। सास ने बहु को बाहर जाकर काम करने से मना कर रखा है। ऐसे में विरोध किया तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। फिर यह मामला भी आखिरकार महिला सेल तक पहुंच गया। गौर करें, तो पिछले कुछ वर्षों में महिला सेल में ऐसे मामलों की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


स्वयं को पढ़ा लिखा सभ्य वर्ग इसमें ज्यादा शामिल नजर आता है। खासकर शहर में बसर करने वाले। जनवरी 2014 से लेकर इस महीने की 28 तारीख तक महिला सेल में 964 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से 554 समझौते करवाए गए, जबकि 96 मामलों को कोर्ट में आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मामलों में ज्यादातर मामले उच्च शिक्षा प्राप्त, कानून के जानकार, शिक्षक, अधिकारी, नौकरीपेशा शामिल हैं। ऐसे भी मामले हैं, जिनमें पति और पत्नी दोनों ही नौकरीपेशा हैं। घरेलू हिंसा, विवाहेतर संबंध, नशा और इगो प्रॉब्लम इनकी मूल जड़ हैं। पति पत्नी की आपसी बहस और तीसरे का हस्तक्षेप मामले को इतना पेचिदा कर देता है कि मामला महिला सेल तक पहुंच जाता है।

पढ़े लिखे परिवार के बीच हिंसा पर महिला सेल की इंचार्ज आरती ठाकुर कहती हैं कि पति-पत्नी का इगो क्लैश भी बड़ा कारण है। कई मामलों में विवाहेतर संबंध और नशा भी वजह बनता है।

रिश्ते की संवेदनशीलता को समझने की आवश्यकता

उनका कहना है कि यह बात गलत है कि पुरुष काम का तनाव गुस्से के रूप में पत्नी पर निकालते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी पेशा पत्नी पति पर कभी हाथ नहीं उठाती। न ही शराब पीकर घर जाती हैं। न ही तनाव निकालती हैं। पति और पत्नी दोनों को रिश्ते की संवेदनशीलता को समझने की आवश्यकता है। 


उनका कहना है कि महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा का सबसे बड़ा कारण उनकी चुप्पी है। महिलाओं को अपनी बात रखनी चाहिए। अगर उन पर किसी तरह की कोई ज्यादती होती है, तो उसके  खिलाफ आवाज भी बुलंद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed