{"_id":"6515e483e390c0eec30d5007","slug":"domana-land-issue-case-jammu-news-c-10-jam1008-211804-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दोमाना में जमीन का विवाद गहराया, भतीजों ने तोड़ा चाचा के घर का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दोमाना में जमीन का विवाद गहराया, भतीजों ने तोड़ा चाचा के घर का गेट
विज्ञापन
जम्मू। दोमाना थाने के अंतर्गत भतीजों ने जमीन का विवाद के चलते चाचा के घर का गेट तोड़ दिया। सरवन सिंह निवासी पलौड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि जमीन के विवाद के कारण भतीजों ने गाली गलौच की। दोनों घर में घुसने की कोशिश करने लगे। गेट बंद होने पर उन्होंने उसे तोड़ दिया। बाद में लोगों ने मामले को शांत करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भतीजे रघुवीर सिंह, जगेर सिंह निवासी पलौड़ा पर मामला दर्ज किया है। लंबे समय से दोनों गुटों में विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। मगर, वीरवार को हालात बिगड़ गए। ब्यूरो
मारपीट का मामला दर्ज
जम्मू। बस स्टैंड पुलिस ने मारपीट करने पर दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार तारीक हुसैन निवासी समरोली बस स्टैंड में अपनी दुकान में जा रहे थे। इसी दौरान राहुल बंसल और तहीर ने उनका रास्ता रोका और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के बाद केस दर्ज किया। ब्यूरो