फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   doda car accidnet

पिता का शव ले जा रहे अफसर की मौत, पत्नी-सास की भी गई जान

Sat, 27 Feb 2016 01:23 AM IST
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
doda car accidnet

पिता का शव लेकर पैतृक गांव जा रहे एक केएएस अफसर सहित चार लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। पीडब्ल्यूडी विभाग के एडिशनल सेक्रेटरी कल्याण सिंह की कार करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में कल्याण सिंह के अलावा उनकी पत्नी, सास और साले की मौत हो गई। डोडा के डीसी ने इस हादसे के बाद सभी विभागों में आधे दिन की छुट्टी घोषित कर दी।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार केएएस अफसर के पिता प्रभुदयाल काफी समय से जीएमसी जम्मू में भर्ती थे। शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। पिता के पार्थिव शरीर को लेकर कल्याण सिंह और उनकी पत्नी अनीता, मां प्रेमा देवी, सास सोमा देवी व साला डा. विंकल ठाकुर पैतृक गांव जोधपुर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सौ फुट गहरी खाई में गिरी कार

doda car accidnet

बटोत के पास पहुंचने पर मां की जिद पर कल्याण सिंह, पत्नी, सास और साला विंकल स्विफ्ट कार (जेके06-5076) में बैठ गए। सुबह करीब 11 बजे कार खिलैनी पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी।

एंबुलेंस में पिता का शव, मां और अन्य रिश्तेदार थे। स्थानीय लोगों की मदद से खाई से सभी को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने कल्याण सिंह और उनकी पत्नी (पेशे से शिक्षिका) अनीता को मृत घोषित कर दिया।

सास सोमा देवी ने भी इलाज के दौरान कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। साले विंकल को एयर लिफ्ट कर जीएमसी जम्मू शिफ्ट किया गया। शुक्रवार की शाम उसने भी दम तोड़ दिया।

देर शाम कल्याण सिंह, उनके पिता और पत्नी का शव गांव जोधपुर लाया गया। शवों के पहुंचते ही हजारों लोग उनके घर पर उमड़ पड़े। जबकि सास और साले के शव को डोडा से उनके अपने गांव टेंसना भेज दिया गया।

काश! बेटे को कार में नहीं भेजा होता

doda car accidnet

काश! कल्याण सिंह की मां ने उन्हें पत्नी सहित एंबुलेंस से कार में नहीं भेजा होता। लेकिन मां प्रेमा देवी करती भी क्या...। पिता के पार्थिव शरीर पर कल्याण सिंह का एंबुलेंस के अंदर रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। उनकी हालत देखकर मां का दिल पसीज रहा था।

सामने पति का शव। उस पर बदहवास सा बेटा। कोई मां यह कैसे झेल सकती थी। इसी मामता वश उन्होंने बेटे को बहु के साथ सास और साले की कार में भेज दिया। किसको पता था कि कार में काल जबड़ा फाड़े बैठा हुआ है।

किसी महिला के लिए इससे बड़ा बदनसीबी और क्या हो सकता है कि सामने पति, बेटे और बहु का एक साथ शव पड़ा हो। 42 वर्षीय कल्याण सिंह की वृद्ध मां प्रेमा देवी को बस एक ही पश्चाताप खाए जा रहा है कि उसने बेटे को क्यों एंबुलेंस से निकाल दिया।

पिता के शव के पास रोने छोड़ क्यों नहीं दिया। यदि ऐसी भूल नहीं की होती तो इतना बुरा दिन नहीं देखना पड़ता है। बुजुर्ग का क्या एक दिन तो जाना ही होता है। लेकिन भगवान दुश्मन के जवान बेटे-बहू को न छीने।

सीने को पीट-पीट कर दहाड़ मारती कल्याण की मां और रोते-चिल्लाते उनके बेटे मयंक की हालत देखकर वहां मौजूद हजारों लोगों के हौसले पस्त हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed