फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doda Accident: three feared dead as car plunges into Chenab river in Doda jammu

Doda Accident: चिनाब नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत की आशंका, पुलिस-SDRF की टीम मौके पर

Tue, 20 Dec 2022 02:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, डोडा
अमर उजाला नेटवर्क, डोडा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 02:37 PM IST
सार

घड़सु क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंच गई हैं।

विज्ञापन
Doda Accident: three feared dead as car plunges into Chenab river in Doda jammu
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला डोडा के घड़सु इलाके में मंगलवार तड़के एक कार के चिनाब नदी में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर हैं। बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डोडा-किश्तवाड़ मार्ग पर घड़सु क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान के लिए मौके पर पहुंच गई। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। दुर्घटनास्थल से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है। उसकी पहचान भद्रवाह निवासी मंजीत सिंह सुकना के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंजीत सिंह अपनी पत्नी और 10 साल की बेटी को लेकर भद्रवाह से जम्मू की ओर जा रहा था। हादसे में वाहन चालक, उनकी पत्नी और बेटी लापता हैं। चिनाब नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते वाहन और लोगों की तलाश करने में मुश्किलें आ रही हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed