फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Doctors prepared from areas which are strongholds of terrorism, Twin sisters in Kashmir, Painter glory in NEET

जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद का गढ़ रहे इलाकों से तैयार होंगे डॉक्टर; कश्मीर में जुड़वां बहनों, पेंटर का नीट में परचम

Thu, 15 Jun 2023 02:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 15 Jun 2023 02:18 AM IST
सार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के मंगलवार को घोषित नतीजों में सफलता हासिल करने वालों में  कश्मीर के कई युवा शामिल हैं। इसमें जुड़वा बहनें, दो जुड़वां व एक चचेरी बहन की तिकड़ी और घरों में दिहाड़ी पर पेंटिंग करने वाला छात्र भी शामिल है।

विज्ञापन
Doctors prepared from areas which are strongholds of terrorism, Twin sisters in Kashmir, Painter glory in NEET
NEET UG Result Expected Cut Off - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कभी आतंकवाद का गढ़ रहे कश्मीर घाटी के कुलगाम, श्रीनगर और पुलवामा जैसे जिलों के बच्चे अब डॉक्टर बनकर लोगों का दर्द दूर करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के मंगलवार को घोषित नतीजों में सफलता हासिल करने वालों में कुलगाम के एक इमाम की दो जुड़वां बेटियां भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा श्रीनगर की दो जुड़वां व एक चचेरी बहन की तिकड़ी और घरों में दिहाड़ी पर पेंटिंग करने वाला छात्र भी शामिल है। केंद्रशासित प्रदेश में नीट के टॉपर पुलवामा के अब्दुल बासित हैं, जिन्होंने 720 में से 705 अंक हासिल कर देशभर में 110वां रैंक हासिल की। 

विज्ञापन

तीन बहनों ने एकसाथ पाई कामयाबी

पुराने श्रीनगर में जुड़वां बहनें रूतबा बशीर और तूबा बशीर ने अपनी चचेरी बहन अर्बिश के साथ नीट की परीक्षा पास की है। तीनों ने बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था। वे साथ ही पढ़ती थीं और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा की भावना थी। रूतबा ने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्हीं तीनों में से कोई न कोई टॉप करता था। तीनों ने एक कोचिंग से नीट की तैयारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुड़वां बहनें डॉक्टर बन करना चाहती हैं सेवा

कुलगाम जिले के इमाम की जुड़वां बेटियों सैयद साबिया और सैयद बिस्माह ने पहले ही प्रयास में कामयाबी पाई। साबिया और बिस्माह ने नीट में क्रमश: 625 और 570 अंक हासिल किए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद बधाई देने के लिए उनके घर पर रिश्तेदारों, पड़ोसियों और शुभचिंतकों की भीड़ लग गई। दोनों ने सफलता के पीछे परिवार के सदस्यों, शिक्षकों को श्रेय दिया। 


साबिया ने कहा, बचपन से ही माता-पिता ने साथ दिया। स्कूल के दिनों में शिक्षकों ने विश्वास दिलाया कि जीवन में कुछ बड़ा कर सकती हैं। बिस्माह ने कहा कि नतीजे घोषित होने से पहले हम दोनों घबराई हुई थीं। पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे की बहुत मदद करती थीं। मैं चाहती हूं कि हम दोनों अच्छी डॉक्टर बनें और लोगों की सेवा करें।

दिन में दिहाड़ी पर पेंटिंग, रात में पढ़ाई 

पुलवामा के छात्र उमर अहमद गनी ने लोगों के घरों में दिहाड़ी पर पेंटिंग का काम करते हुए नीट की तैयारी की। उमर को नीट में 601 अंक मिले हैं। वह कहते हैं, पैसे नहीं थे इसलिए कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकता था। दिन में मजदूरी के बाद रात में पढ़ता था। उमर ने कहा कि जब उसे नीट के परिणाम की जानकारी मिली उस समय भी वह एक घर में पेंट कर रहे थे। उमर दो साल से नीट की तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed