{"_id":"5701290c4f1c1b971cc810d2","slug":"doctors-did-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को डॉक्टरों ने देखा भूत, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात को डॉक्टरों ने देखा भूत, किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 03 Apr 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
भूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिक्योरिटी को लेकर शनिवार रात प्रदर्शन करने वाले डाक्टरों ने आधी रात को फिर से प्रदर्शन किया। डाक्टरों ने रात को दो बजे डाक्टर हॉस्टल में दो लोगों के दिखने के बाद हंगामा शुरू कर दिया।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुबह साढ़े तीन बजे तक पुलिस को हॉस्टल में पहरा देना पड़ा। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। दरअसल, रेशमघर कालोनी के पास बनाए गए डाक्टर हॉस्टल में शुक्रवार की रात को एक मजदूर हॉस्टल की छत पर लोहे के हुक से लटका हुआ मिला।
इसके बाद शनिवार को डाक्टरों ने प्रदर्शन किया कि उनको हॉस्टल में सिक्योरिटी दी जाए। काफी देर तक डाक्टरों ने इसे लेकर हंगामा किया। किसी तरह से पुलिस ने डाक्टरों को शांत किया, लेकिन रात को दो बजे फिर से डाक्टरों ने प्रदर्शन किया और कहा कि उनको हॉस्टल में कोई दिखा है।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल में फंदे से झूलते मिले मजदूर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक का चित्र लेकर कई मजदूर कालोनियों में पुलिस कर्मियों को भेजा है, ताकि पहचान की जा सके।