{"_id":"5cf19ee0bdec220777254e43","slug":"doctor-jitendra-singh-says-priority-to-make-the-administration-more-public-centric","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूरोक्रेसी को और जवाबदेह बनाया जाएगा: जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यूरोक्रेसी को और जवाबदेह बनाया जाएगा: जितेंद्र सिंह
Sat, 01 Jun 2019 03:08 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 01 Jun 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
- फोटो : Facebook
केंद्र में दूसरी बार मंत्री बनने वाले उधमपुर के सांसद डा. जितेंद्र सिंह की प्राथमिकता प्रशासन को और अधिक जनता केंद्रित बनाने की है। ब्यूरोक्रेसी को और अधिक जवाबदेह बनाना भी उनकी प्राथमिकता होगी। उनकी कोशिश होगी कि ईमानदार अफसरों को पुरस्कार मिले और भ्रष्ट या तो व्यवस्था से बाहर हों या फिर उन्हें कठोर सजा मिले।
विज्ञापन
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे। पीएमओ में रहते हुए वे मोदी के खास विश्वासपात्र थे। पिछले कार्यकाल में उन्होंने सरकारी नौकरियों में जूनियर लेवल पर इंटरव्यू खत्म करने के साथ ही गजटेड अफसरों की ओर से सत्यापन की जरूरत को खत्म कर दिया था। उनके मंत्रालय ने देश में पहला लोकपाल नियुक्त करने की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन