फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   diwali 2023: Army jawans celebrate Diwali in border loc lac in jammu kashmir

जम्मू कश्मीर: सीमा पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों ने मनाई दिवाली, बोले- सेना हमारा परिवार

Sun, 12 Nov 2023 05:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 12 Nov 2023 05:29 PM IST
सार

राजोरी जिले के नौशेरा में भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। जवानों ने रोशनी का त्योहार मनाने के लिए पटाखे भी फोड़े।
 

विज्ञापन
diwali 2023: Army jawans celebrate Diwali in border loc lac in jammu kashmir
दिवाली मनाते हुए जवान - फोटो : एजेंसी

विस्तार

देश भर में लोग दिवाली का पर्व मना रहे हैं। वहीं, अपने घरों से दूर जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा, एलओसी, एलएसी पर जवान एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर दिवाली मना रहे हैं।

विज्ञापन


राजोरी जिले के नौशेरा में भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। जवानों ने रोशनी का त्योहार मनाने के लिए पटाखे भी फोड़े।
विज्ञापन


सेना के एक जवान ने कहा, 'हालांकि हम परिवार से दूर हैं लेकिन भारतीय सेना हमारा परिवार है और हम साथ मिलकर दिवाली मना रहे हैं।' उन्होंने देश के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

diwali 2023: Army jawans celebrate Diwali in border loc lac in jammu kashmir
दिवाली पर्व पर खुशी मनाते हुए - फोटो : एजेंसी

इस बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 76वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने भी जम्मू में मोमबत्तियां जलाकर और कुछ पटाखे जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा, "76वीं बटालियन दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मना रही है। हम भले ही अपने घर से दूर हैं, लेकिन यहां हम सभी एक परिवार की तरह हैं।"

जश्न के बीच अधिकारियों की सतर्कता के बारे में पूछे जाने पर सीआरपीएफ अधिकारी ने कहा, 'हम पूरे साल सतर्क रहते हैं लेकिन इस त्योहारी सीजन के दौरान हम और भी अधिक सतर्क हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed