फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Divisional Commissioner's transfer

कैबिनेट मीटिंग: डिविजनल कश्मीर पर गिरी कश्मीर हिंसा की गाज

Fri, 29 Jul 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 29 Jul 2016 11:36 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner's transfer
सीएम महबूबा मुफ्ती और ड‌िप्टी सीएम न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
राज्य कैबिनेट की बैठक में कश्मीर के हालात पर चर्चा की गई। सबसे ज्यादा जोर घाटी में शांति बहाल करने तथा हालात को सामान्य करने पर रहा।
विज्ञापन


इस बीच, डिवकाम कश्मीर असगर समून पर कश्मीर हिंसा की गाज भी गिरी। उन्हें पद से हटाकर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया है।  पहाड़ी बोली लोगों को एसटी दर्जा दिए जाने को मंजूरी दी गई।

उपभोक्ता मामलों एवं जन वितरण विभाग (सीएपीडी) का नाम बदलकर फूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर्स विभाग कर दिया गया। पुलिस विभाग में तबादले प्रस्तावित थे, लेकिन, अब कानून व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से 15 अगस्त के बाद किए जाएंगे।
विज्ञापन

28 अफसरों के भी तबादले

Divisional Commissioner's transfer
पीड़‌ित के पर‌िवार वालों से म‌िलतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट ने 28 अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें जम्मू नगर निगम की कमिश्नर मनदीप कौर के स्थान पर कठुआ के एडीसी मनमोहन सिंह को भेजा गया है। ट्रांसपोर्ट सचिव राज कुमार को पशुपालन विभाग का सचिव बनाया गया है।

तबादला सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में कैबिनेट ने अहम फैसला लेते हुए पहाड़ी बोली वाले लोगों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे को लेकर विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पर गौर करने के बाद इसे केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय को भेजे जाने को मंजूरी प्रदान कर दी।

विशेषज्ञ समिति ने सांस्कृतिक विशिष्टिता और पहाड़ी बोली बोलने वाले लोगों की सामाजिक आर्थिक स्थिति के आधार पर एसटी के दर्जे की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed