{"_id":"6ab839e9242d5183c70cf32c","slug":"divcom-order-jammu-news-c-10-1-jmu1063-1023648-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: माता वैष्णो देवी मार्ग के गड्ढे नहीं भरे तो इंजीनियरों को सीधे अंदर करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: माता वैष्णो देवी मार्ग के गड्ढे नहीं भरे तो इंजीनियरों को सीधे अंदर करो
विज्ञापन
नोट : कृपया पूर्व में भेजी गई खबर को किल कर इस अपडेट फाइल का प्रयोग करें।
-- -
- कटड़ा में गड्ढे न भरने पर मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के एसई को फटकार लगाकर दी चेतावनी
- बोले-लापरवाही नहीं चलेगी, आप देशभर से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को क्या संदेश देना चाहते हैं कि हम काम नहीं करेंगे
- डीसी और एसएसपी से कहा, अगर कल से काम शुरू नहीं होता है तो इन्होंने जो इंजीनियर बैठा रखे हैं उन्हें सीधे अंदर करो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नवरात्र महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कटड़ा पहुंचे मंडलायुक्त (डिवकॉम) रमेश कुमार का अव्यवस्था देखकर बैठक में गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़कों पर गड्ढे न भरने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को फटकार लगाई। चेताया कि ऐसा रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता (एसई) एजाज अहमद शाह से कहा, यहां पूरे देश से पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं। आप उनको क्या संदेश देना चाहते हैं कि हम काम नहीं करेंगे। आखिर आपको गड्ढे भरने में क्या तकलीफ है। क्यों गड्ढे नहीं भरे जा रहे, बताइए मुझे क्या वजह है। इसपर एसई ने जवाब दिया कि टेंडर जारी करना है, तो मंडलायुक्त भड़क गए। फटकारते हुए उन्होंने कहा कि क्या टेंडर-टेंडर लगा रखा है। मैं पिछले चार महीने से गड्ढे भरने के लिए कह रहा हूं। जब भी कटड़ा आता हूं तो चार बार फोन करता हूं। आपका काम करना ही नहीं चाहते। अब ऐसा नहीं चलेगा।
डिवकॉम ने कहा, यहां शनि मंदिर के पास गड्ढा है। उसके पीछे श्राइन बोर्ड की कॉलोनी है गड्ढे हैं, इन्हें भर दो। नोमाई में गड्ढे हैं। मैंने आपको कई बार कहा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। आप यहां आने वाले सैलानियों को यह बताना चाहते हैं कि सड़कों की ऐसी ही हालत रहेगी। यहां कभी सुधार नहीं होने वाला। डिवकॉम ने सवाल पूछा, क्या आपके पास काम करने के लिए ठेकेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
-- -- -
कहानी मत सुनाओ मुझे, कल से काम चाहिए
मंडलायुक्त ने कहा, अगर काम करने की नीयत हो तो राष्ट्रीय राजमार्ग के ठेकेदार से मदद मांगी जा सकती है। वह भी सहायता करने को तैयार हो जाएंगे। रमेश कुमार ने डीसी और एसएसपी से कहा, कल अगर काम शुरू नहीं होता है तो इन्होंने जो इंजीनियर बैठा रखे हैं उन्हें अंदर करो। मैं चार महीने से गड्ढे भरने के लिए कह रहा हूं।
-- -- --
क्या गड्ढे भरने के लिए टेंडर का इंतजार करोगे
बैठक में डिवकॉम ने कहा कि क्या एक गड्ढा भरने के लिए टेंडर का इंतजार करोगे। इस जवाब से मैं सहमत नहीं हूं। इसमें करना ही क्या है। खुद सीमेंट लेकर गड्ढा भरा जा सकता है। अगर सीमेंट नहीं है तो श्राइन बोर्ड से मांग लो, वह तीन-चार बोरियां दे देगा। आप काम करने को तैयार ही नहीं हैं या फैसला कर लिया है कि यह रोड ठीक ही नहीं करनी है। इसे खराब ही रखना है। बैठक में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिव वैश्य, संयुक्त सचिव सतीश शर्मा भी मौजूद रहे।
-- -- -
अब भी सड़क की वही हालत, नजर आ रहे गड्ढे
शुक्रवार को मंडलायुक्त की फटकार और काम शुरू करने के कड़े निर्देश के बावजूद कटड़ा में शनि मंदिर के पास सड़क का वही हाल है। शनिवार शाम को इस सड़क के लिए गए चित्र सच्चाई बता रहे हैं कि गड्ढे अब भी मौजूद हैं। यहां और जम्मू रोड पर अब तक गड्ढे नहीं भर जा सके हैं।
-- -
शनि मंदिर के पास मशीनें काम पर लगाई गई हैं। यहां ऊपरी और निचले क्षेत्र में काम चल रहा है। आप जिस जगह की बात कर रहे हैं वहां अब तक काम शुरू नहीं किया गया है। वहां सड़क पर गड्ढे अब भी मौजूद हैं। चार-पांच दिन तक काम चलेगा। इसके बाद ही आपको सड़क की बदली दशा नजर आएगी।
-पवन कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, कटड़ा