फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Distt R.S Pura mahila morcha pardan bani

भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान बनने पर प्रवीण कुमारी सम्मानित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
Distt R.S Pura mahila morcha pardan bani
भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान बनने पर प्रवीण कुमारी - फोटो : AMAR UJALA
भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान बनी प्रवीण कुमारी मीरा साहिब संवाद न्यूज़ एजेंसी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तथा पंचायत वन सुल्तान अप्पर के सरपंच एडवोकेट देवराज शर्मा की अध्यक्षता में गांव कोठे शेख एक में एक कार्यक्रम का आयोजन कर भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान बनने पर प्रवीण कुमारी को सम्मानित किया गया! इस मौके पर पंचायत के कई अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे! इस दौरान एडवोकेट देवराज शर्मा सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रवीण कुमारी का हार पहनाकर जोरदार तरीके के साथ स्वागत किया और उन्हें जिला प्रधान बनने पर मुबारकबाद दी! इस मौके पर एडवोकेट देवराज शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने प्रवीण कुमारी को महिला विंग का जिला प्रधान आर एस पुरा बनाया है! शर्मा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि प्रवीण कुमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगी और सभी महिलाओं को साथ लेकर चलेंगी! वहीं इस मौके पर जिला प्रधान बनने पर प्रवीण कुमारी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी! उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि जिला की महिलाओं की समस्याओं को दूर करने हेतु पूरी इमानदारी के साथ कार्य करेंगी! उन्होंने इस मौके पर सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील पर अमल करते हुए अपने घरों में ही रहे ताकि भारत देश को करोना मुक्त देश जल्द घोषित किया जा सकें! इस मौके पर पंचायत के नायब सरपंच अजय कुंडल, सुभाष चौधरी, अशोक शर्मा, ममता शर्मा, बीना देवी, अंता शर्मा, नीलम शर्मा, रविंदर शर्मा, रोहित कुंडल, श्याम सुंदर सहित अन्य लोग भी मौजूद थे!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed