फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   district yoga sports championship

Jammu News: योग स्पर्धा में शिवांश, आराध्या और कृष्णा ने मारी बाजी

विज्ञापन
district yoga sports championship
जम्मू जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ी व अन्य
जम्मू। जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का समापन रविवार को ब्रह्मकुमारी के ओम शांति ध्यान केंद्र जम्मू में हुआ। इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर योग एसोसिएशन ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थानों के 120 योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। 8-10 आयु वर्ग लड़कों में शिवांश कौशल पहले, मोहम्मद आमिर दूसरे और नक्ष तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में आराध्या पहले, भाव्या दूसरे और धृति तीसरे स्थान पर रहीं। 10-12 आयु वर्ग लड़कों में हनी सिंह ने पहला, देवेश ने दूसरा और अर्नव सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में संध्या ने पहला, साक्षी ने दूसरा और अनन्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। 14-16 आयु वर्ग में कृष्णा चौधरी पहले, देवांक शर्मा दूसरे और शौर्य तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में रूद्राक्षी ने पहला, निहारिका ने दूसरा और अराध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि राजयोगिनी बीके सुदर्शन दीदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। बीके रविंदर बाली सम्मानित अतिथि थे और उन्होंने विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र प्रदान किए। एसोसिएशन के महासचिव विनोद भाटिया ने योग के लाभों के बारे में बताया। संचालन योग फेडरेशन के राष्ट्रीय रेफरी मुकेश शर्मा, आर्यवीर सिंह, सोनिया शर्मा, सबिता शर्मा, अनुष्का कौल, वंशिका अरोड़ा और वीना चिब ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed