फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   District Taikwando Championship Organised

Jammu News: जिला जम्मू ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
District Taikwando Championship Organised
(फोटो)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जिला जम्मू ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जिला जम्मू ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन गणेश अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स (जीएएमए) में किया गया। ताइक्वांडो एसोसिएशन जेएंडके के महासचिव कीमती लाल और कोषाध्यक्ष रविंदर शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

पहले दिन के स्वर्ण पदक विजेताओं में जजलीन कौर, मन्नत, एकमीत कौर, अथर्व शर्मा, यशित गुप्ता, प्रियांशु, केशव कुमार, अशेल शर्मा, आस्तिक चौधरी, माहिन, बलविंदर कौर, अयान टिक्कू, अहान महाजन, अनिकेत अहिरवार, मोहम्मद अजीम, अंकित अहिरवार, रचित सागर , महलाका, अलीना कौसर और मनसिमर सिंह शामिल हैं। वहीं, रजत पदक विजेताओं में अश्वी शर्मा, कायरा थकयाल, आयत रसूल, काव्यांश पटियाल, तेजस चारगोत्रा, आर्यन महाजन, अध्यांश रैना, दिव्यांशी डोगरा, एल्विन वर्मा, अभीर सिंह सूदन, दिव्या, एस कविन, दिलजोत सिंह, अल्बाश चौधरी, अयंक जयसवाल, एस नटरायन , कुणाल सिंह तंवर, धृति महाजन, नित्या गुप्ता और फैजान अहमद रहे। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिला जम्मू के 35 से अधिक स्कूलों के लड़कें और लड़कियों ने भाग लिया। इसका आयोजन टीएजेके के सचिव-प्रशासन मुकेश के. ठाकुर की देखरेख में डीजेटीए की अध्यक्ष भाविन ठाकुर और सचिव गीतांश ठाकुर द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed