फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   District Good Governance Index: Jammu district tops, Doda second and Samba third, Rajori at the lowest rank

जिला सुशासन सूचकांक : जम्मू जिला अव्वल, डोडा दूसरा व सांबा को तीसरा स्थान, राजोरी सबसे निचले पायदान पर

Sun, 23 Jan 2022 03:03 PM IST
vimal sharma विमल शर्मा
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:03 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर का जिला सुशासन सूचकांक जारी किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। केंद्र शासित प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं।  जिला सुशासन सूचकांक में मंडल स्तर पर जम्मू संभाग में जम्मू जिला और कश्मीर संभाग में पुलवामा पहले नंबर पर रहा।

विज्ञापन
District Good Governance Index: Jammu district tops, Doda second and Samba third, Rajori at the lowest rank
District Good Governance Index - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहली बार जारी किए गए जिला सुशासन सूचकांक में जम्मू जिला अव्वल आया है। जन स्वास्थ्य, जन अनुकूल शासन, मानव संसाधन विकास, समाज कल्याण समेत दस क्षेत्रों के 58 सूचकांक में बेहतर पाए जाने पर जम्मू को पहला स्थान मिला है। खास बात है कि दूरदराज डोडा जिले को दूसरा और सीमावर्ती जिला सांबा को तीसरे पायदान पर आंका गया है।

विज्ञापन


पीर पंजाल पर्वतीय क्षेत्र के राजोरी जिला सबसे नीचे 20वें स्थान पर रहा है। रैंकिंग देने के लिए कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, उद्योग एवं वाणिज्य, मानव संसाधन विकास, जन स्वास्थ्य, सार्वजनिक आधारभूत संरचना एवं सुविधाएं, समाज कल्याण एवं विकास, वित्तीय समावेशन, न्यायपालिका एवं जन सुरक्षा, पर्यावरण, नागरिक केंद्रित शासन क्षेत्रों के कुल 58 सूचकांक में 116 डाटा आइटम शामिल की गईं।
विज्ञापन


रैंकिंग - जिला

  • 1 - जम्मू
  • 2 - डोडा
  • 3 - सांबा
  • 4 - पुलवामा
  • 5 - श्रीनगर
  • 6 - गांदरबल
  • 7 - अनंतनाग
  • 8 - बारामुला
  • 9 - कठुआ
  • 10 - कुपवाड़ा
  • 11 - किश्तवाड़
  • 12 - बडगाम
  • 13 - उधमपुर
  • 14 - रियासी
  • 15 -बांदीपोरा
  • 16 - रामबन
  • 17 - कुलगाम
  • 18 - शोपियां
  • 19 - पुंछ 
  • 20 -  राजोरी

जिला सुशासन सूचकांक में मंडल स्तर पर जम्मू और पुलवामा पहले स्थान पर

जिला सुशासन सूचकांक में मंडल स्तर पर जम्मू संभाग में जम्मू जिला जबकि कश्मीर संभाग में पुलवामा जिला सबसे ऊपर रहा है। जम्मू मंडल के जिला सूचकांक में डोडा जिला दूसरे, सांबा तीसरे, कठुआ चौथे, किश्तवाड़ पांचवें, उधमपुर छठे, रियासी सातवें, रामबन आठवें, पुंछ नौवें व राजोरी जिला दसवें स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोडा जिला दूसरे, सांबा तीसरे, कठुआ चौथे, किश्तवाड़ पांचवें, उधमपुर को छठा स्थान

कश्मीर संभाग में मंडल स्तर पर सूचकांक के मामले में पुलवामा के बाद श्रीनगर को दूसरा स्थान मिला है। वहीं, गांदरबल तीसरे, अनंतनाग चौथे, बारामुला पांचवें, कुपवाड़ा छठे, बडगाम सातवें, बांदीपोरा आठवें और कुलगाम जिला नौवें स्थान पर रहा। शोपियां दसवें स्थान पर रहा।


कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में स्थान

  • 1 - किश्तवाड़
  • 2 - श्रीनगर
  • 3 - डोडा

उद्योग एवं वाणिज्य

  • 1 - जम्मू 
  • 2 - रामबन 
  • 3 - कुपवाड़ा 

मानव संसाधन विकास

  • 1 - पुलवामा 
  • 2 - गांदरबल 
  • 3 - सांबा 

जन स्वास्थ्य 

  • 1 - रियासी 
  • 2 - जम्मू 
  • 3 - श्रीनगर 

सार्वजनिक आधारभूत ढांचा 

  • 1 - श्रीनगर 
  • 2 - जम्मू 
  • 3 - सांबा 

समाज कल्याण एवं विकास 

  • 1 - रामबन 
  • 2 -  कठुआ 
  • 3 - अनंतनाग 

वित्तीय समावेशन 

  • 1 - गांदरबल 
  • 2 - कुलगाम 
  • 3 - अनंतनाग 

न्याय एवं जन सुरक्षा 

  • 1 - डोडा 
  • 2 - उधमपुर 
  • 3 - राजोरी 

पर्यावरण 

  • 1 - शोपियां 
  • 2 - डोडा 
  • 3 - बडगाम 

नागरिक केंद्रित शासन 

  • 1 - जम्मू 
  • 2 - किश्तवाड़ 
  • 3 - श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed