फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   district division level football

Jammu News: जिला संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता, जिला राजोरी, कठुआ और पुंछ ने जीते मुकाबले

Wed, 27 Sep 2023 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 27 Sep 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
district division level football
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। एस्ट्रोटर्फ परेड ग्राउंड जम्मू में जारी अंतर-जिला संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को जिला राजोरी, कठुआ और पुंछ ने जीत दर्ज की। युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला जम्मू की ओर से आयोजित फुटबाॅल प्रतियोगिता में लड़कों के अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए।
पहला मुकाबला अंडर-17 आयुवर्ग में जिला राजोरी और जिला सांबा के बीच खेला गया। इसमें राजोरी ने सांबा को 2-0 से हराया। राजोरी के मोहीब खान ने प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ दो गोल दागे। दूसरा मैच अंडर-19 आयु वर्ग में जिला कठुआ और जिला राजोरी के बीच खेला गया। इसमें राजोरी ने कठुआ को 2-1 से हराया। राजोरी के समेर राजा ने पहले हाफ में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। जवाब में कठुआ के राजपॉल ने पहले हाफ में ही गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। मगर राजोरी के सात्विक शर्मा ने दूसरे हाफ में एक और गोल कर टीम को मैच जिताया।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला अंडर 17 आयु वर्ग में जम्मू और पुंछ के बीच खेला गया। इसमें पुंछ ने जम्मू को 2-1 से हराया। पुंछ की ओर से हर्षप्रीत और नामुल हक ने एक-एक गोल किया। वहीं, जम्मू की ओर से एकमात्र गोल मीर मोहम्मद ने किया। चौथे और अंतिम मुकाबले में कठुआ ने राजोरी को 4-1 से हराया। कठुआ के लिए अभनव शर्मा ने दो गोल किए, जबकि अर्श सांगरा और अमनदीप ने एक-एक गोल किया। दूसरी ओर राजोरी के करण वीर ने एक गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का आयोजन निदेशक युवा सेवा एवं खेल जेके यूटी सुभाष चंदर छिब्बर के संरक्षण में संयुक्त निदेशक युवा सेवा एवं खेल जम्मू सुरम चंद शर्मा के मार्गदर्शन और डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा की समग्र देखरेख में किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में जम्मू संभाग के करीब 180 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मैचों का संचालन विभाग के विशेषज्ञों के पैनल की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed