उधमपुर में अब नहीं मरेंगे बाढ़ से लोग!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर जिले में स्कूलों और बस्तियों के पास 110 से अधिक फुटओवर ब्रिज राहत पहल के अंतर्गत बनाएं जाएंगे। जिला प्रशासन एक अलग नएपन के लिए प्रोजेक्ट पहल के अंतर्गत स्कूलों और बस्तियों के पास में 110 से अधिक फुटओवर ब्रिज बनाएं जाएंगे।
यह जानकारी जिला विकास कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का लक्ष्य स्कूली छात्रों, स्थानीय निवासियों को बरसात के दिनों में हर साल नदियों में आने वाली बाढ़ में कोई दिक्कत ना हो है।
प्रोजेक्ट की शुरूआत पांच महीनों के लंबे समय में नियोजन प्रक्रिया, डिजाइन और अनुमानों के निर्माण, तकनीकी विचार-विमर्श, क्षेत्र का दौरा और विभिन्न चरणों की बैठक के बाद हुई है।
प्रोजेक्ट टीम का शाहिद इकबाल चौधरी कर रहे हैं, जबकि उनके साथ असिस्टेंट विकास कमिश्नर धनंतर सिंह, कार्यकारी इंजीनियर, बीडीओ और एईई शामिल हैं।
तीन चरणों में होगा निर्माण
प्रोजेक्ट के पहले चरण में 50 पुल बनाए जाने हैं। जबकि अगले 59 पुल अगले महीने दूसरे चरण में बनाए जाएंगे। पूरी तरह से पहले दो चरणों के अंतर्गत 110 गांवों को लिया गया है।
इसके अलावा 27 ब्रिज तीसरे चरण में अप्रैल 2016 में बनने शुरू होंगे। इस राहत प्रोजेक्ट को शुरू करने की मुख्य वजह पहाड़ी इलाकों में छोटी नदियों में होने वाली बाढ़ से एक्सीडेंट मौत, पशुओं की मौत और बच्चों का स्कूल ना जा पाना है।
उन्होंने बताया कि इन पुलों के निर्माण से लक्ष्य है कि जान जाने और संपत्ति के खत्म होने के आंकड़े में कमी आएंगी। प्रोजेक्ट 130 स्कूलों के 21 हजार छात्रों सहित कुल 1 लाख 45 हजार लोगों की आबादी को फायदा पहुंचाएगा।