फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   display your talent programme jammu university

डिसप्ले योर टैलेंट : मिमिक्री में लगाया कामेडी का तड़का

Tue, 23 Sep 2014 11:18 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
display your talent programme jammu university

यूनिवर्सिटी में चल रहे टैलेंट के सबसे बड़े महाकुंभ में मंगलवार को सातवें दिन प्रतिभागियों ने मिमिक्री में कामेडी के तड़के से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह सभागार में आयोजित तीन प्रतिस्पर्धाओं में इतिहास विभाग और गांधी नगर कालेज के विद्यार्थी छाए रहे।

विज्ञापन


डिसप्ले योर टैलेंट प्रतियोगिता में माइम, मिमिक्री और मोनो एक्टिंग प्रतिस्पर्धा करवाई गई। सभागार में माइम प्रतिस्पर्धा में विभिन्न कालेजों और विभागों के विद्यार्थियों ने अपने इशारों और भावों के जरिये ही बिना बोले कई सारी चीजों के बारे में दर्शकों को बता दिया। विद्यार्थियों ने विवाह, राजनीतिक, लिंग भेद और अन्य चीजों के बारे में अपने अभिनय के जरिये संदेश दिया।
विज्ञापन


माइम प्रतिस्पर्धा में गांधी नगर गवर्नमेंट महिला कालेज की टीम ने पहला पुरस्कार, परेड महिला कालेज ने दूसरा जबकि तीसरा पुरस्कार पीजी विभाग के विद्यार्थियों ने जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं त्रिकुटा कालेज को मेरिट आफ सर्टिफिकेट दिया गया। इसके बाद सभागार में मिमिक्री प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने कई अभिनेताओं और नेताओं की नकल और कामेडी का तड़का लगाकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

जान‌िए क‌िसने जीता पहला पुरस्कार

display your talent programme jammu university

इस प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, डोगरी और पंजाबी भाषाओं के साथ अपने अभिनय को मंच पर प्रदर्शित किया। मिमिक्री प्रतिस्पर्धा में इतिहास विभाग के नरेंद्र ने पहला, गांधी नगर कालेज की पल्लवी कुंवर ने दूसरा, जबकि गवर्नमेंट एमएएम कालेज के कणव शर्मा ने तीसरा पुरस्कार जीता। गांधी नगर कालेज की रिचा शर्मा को मेरिट आफ सर्टिफिकेट दिया गया।

इसके अलावा मोनो एक्टिंग प्रतिस्पर्धा में विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ से लेकर ट्रैफिक नियम पालन तक का संदेश दिया। इस स्पर्धा के तहत विद्यार्थियों ने सभागार में बैठे दर्शकों को भ्रूण हत्या को रोकने के लिए प्रेरित किया, दूसरी ओर लड़कियों को अच्छे से पढ़ लिखकर नाम कमाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस स्पर्धा में इतिहास विभाग की राधिका रसयाल ने पहला, गांधी नगर कालेज की दामिनी ने दूसरा, जबकि लॉ स्कूल की जगप्रीत कौर ने तीसरा पुरस्कार जीता। गांधी नगर कालेज की नम्रत चिब को मेरिट आफ सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में स्टूडेंट वेलफेयर के सभी अधिकारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।

आज होने वाली स्पर्धा

display your talent programme jammu university
स्थान : ब्रिगेडियर राजिंद्र सिंह सभागार
सुबह दस बजे             वेस्टर्न वोकल सोलो
पहली स्पर्धा के बाद       वेस्टर्न ग्रुप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed