फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   display your talent

Jammu News: डिस्प्ले योर टैलेंट.. शहजाद, स्कंद शर्मा और परमवीर सिंह रहे विजेता

विज्ञापन
display your talent
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में जारी प्रतिभा के महाकुंभ डिस्प्ले योर टैलेंट में रविवार को तीन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित गतिविधियों में चित्रकारी, कार्टूनिंग और क्ले मॉडलिंग में प्रतिभागियों ने हुनर का प्रदर्शन किया। पेंटिंग में छात्रों ने झरना, नया जम्मू कश्मीर और शृंगार विषयों पर रचनात्मकता व्यक्त की। आईएमएफए से शहजाद अहमद और प्रीति मन्हास पहले और दूसरे स्थान पर रहे। तीसरा स्थान जीडीसी, कठुआ के खेम राज ने हासिल किया। जेयू के गणित विभाग से रश्ता बाजी, जम्मू इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च से इरम और जीसीईटी से तान्या राजपूत को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्टूनिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मोबाइल मेनिया और पॉल्यूशन का सॉल्यूशन विषय थे। म्यूजिक एंड फाइन आर्ट के स्कंद शर्मा और अश्मीत कौर ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान जीसीईटी की तान्या राजपूत ने पाया। जम्मू इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च की ओर से इरम को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। क्ले मॉडलिंग में छात्रों ने प्रकृति की सुंदरता और बाल श्रम विषयों को दर्शाते हुए रचनात्मकता व्यक्त की। आईएमएफए के परमवीर सिंह और शिवम गुप्ता ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। जीडीसी अखनूर की महक तीसरे स्थान पर रहीं। एमआईईआर से अदिति वर्मा और जम्मू इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च से निवेदिता शर्मा को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed