{"_id":"ae4bb9c852c5be441b6743f703b229ce","slug":"display-your-talent-in-jammu-university-from-september-14-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय जम्मू में डिसप्ले योर टैलेंट 14 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय जम्मू में डिसप्ले योर टैलेंट 14 सितंबर से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 07 Aug 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय जम्मू में 14 सितंबर से डिसप्ले योर टैलेंट का आगाज होगा। 28 सितंबर तक चलने वाले प्रतिभा के इस महाकुंभ में संभाग भर के विभिन्न कालेजों के प्रतिभागी जलवे दिखाएंगे। इसमें फाइन आर्ट्स, साहित्य, संगीत, नृत्य और थियेटर से जुड़ी प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी जाएगी।
विज्ञापन
इस प्लेटफार्म से उभरते युवा कलाकारों को अपने टैलेंट को नई ऊंचाइयां देने का मौका दिया जाएगा। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव के अनुसार डिसप्ले योर टैलेंट के लिए कालेजों से एंट्री ली जा रही है। स्नातक पहले वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाओं को देखते हुए इस बार भी एक दिन में चार-चार प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
इस बार विवि के जनरल जोरावर सिंह सभागार, ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार, विभाग के ग्राउंड फ्लोर और अन्य दूसरे सभागारों में एक साथ कई प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। हालांकि, बड़ी प्रतियोगिताओं को एक दिन पूरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इन प्रतियोगिताओं में विवि, कालेजों और बीएड विद्यार्थियों की भी भागीदारी रहेगी। डिसप्ले योर टैलेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे सफल बनाने के लिए कई कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
इनमें जलवे दिखाएंगे प्रतिभागी
रंगोली, फ्लावर अरेंजमेंट, कोलॉज, पोस्टर मेकिंग, क्ले माडलिंग, पेंटिंग, इंस्टालेशन, कार्टूनिंग, स्केचिंग , फोटोग्राफी, ग्रुप सांग इंडियन, अर्द्ध शास्त्रीय गायन (एकल), शास्त्रीय गायन (एकल), लाइट वोकल (एकल), वाद्य यंत्र (एकल), शास्त्रीय नृत्य (एकल), क्रिएटिव नृत्य (एकल), निबंध लेखन, लघु कथा लेखन , वाद विवाद, कविता संवाद, एलोक्योशन, क्विज प्रीलिमेनरी, क्विज, माइम, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, वेस्टर्न वोकल (एकल), सामूहिक गायन, स्किट, वन एक्ट प्ले, लोक नृत्य आदि।