‘मेला राड़े दा नदियां पारे लगेया मेला राड़े दा...’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मेला राड़े दा नदियां पारे लगेया मेला राड़े दा...’ डोगरी गीत पर गांधी नगर महिला कालेज की प्रतिभागियों ने डुग्गर प्रदेश के लुप्त होते जा रहे राड़े (रुट्ट) त्योहार की चहल-पहल को अपने नृत्य के जरिये बड़ी ही खूबसूरती के साथ मंच पर प्रदर्शित किया।
डोगरी परिधान और खूबसूरत रंगों से सजे राड़े (मटके के ऊपर का हिस्सा) को मंच पर लगाकर रुट्ट त्योहार की झलक को बड़े ही सुंदर तरीके के साथ मंच पर दर्शाया। डिसप्ले योर टैलेंट के तहत जनरल जोरावर सिंह सभागार में लोक नृत्य स्पर्धा का आयोजन किया गया था।
इस मौके पर विभिन्न कालेजों और कैंपस के विभागों के प्रतिभागियों ने विभिन्न राज्यों और शैलियों के नृत्यों को पेश कर दर्शकों को देश की विभिन्न शैली और भाषा के साथ रू-ब-रू करवाया।
लोक नृत्य दिखी में देश भर की झलक
फोक ग्रुप डांस स्पर्धा के मौके पर राजस्थानी के घूमर, कबीला नृत्य, पंजाबी भांगड़ा और महाराष्ट्र के लावणी की भी खूब धूम रही। इस मौके पर परेड कालेज की छात्राओं ने राजस्थानी घाघरा चोली और सिर पर मटके रखकर राजस्थान के लोक गीत ‘झला रे माहरो रांझड़ा मैं रांझे घर आई रे...’ पर पारंपरिक लोक नृत्य घूमर को पेश किया।
प्रतिभागियों ने अपने नृत्य के साथ दर्शकों को गुलाबी नगरी की सैर करवाई। इस मौके पर यूनिवर्सिटी कैंपस के पीजी विभाग के संयुक्त ग्रुप की प्रतिभागियों ने राजस्थानी गीत ‘मारो राजस्थान देस मा उपजे तीन रतन इक ढोला दूजी नार...’ पर राजस्थान के कबीले नृत्य को पेश किया।
लोक नृत्य में गांधी नगर कालेज ने मारी बाजी
इस नृत्य में छात्राओं ने तपते रेगिस्तान में पानी के लिए तरसते कबीले के लोग और बादल से बरसने की गुहार से लेकर राजस्थान के विभिन्न दृश्यों को दर्शाया।
फोक ग्रुप डांस प्रतिस्पर्धा में गांधी नगर गवर्नमेंट महिला कालेज के डोगरी नृत्य ने पहला स्थान, उधमपुर के गवर्नमेंट डिग्री कालेज की लावणी नृत्य ने दूसरा, जबकि परेड गवर्नमेंट महिला कालेज के घूमर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में फोक ग्रुप डांस के विजेता टीमों को डिवकाम शांतमनु, वाइस चांसलर प्रो. मोहन पाल सिंह इशर द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।