फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Displaced Pandits not settle in the valley: al umar

ये विस्थापित पंडितों को घाटी में नहीं बसने देंगे

Thu, 22 Oct 2015 11:51 PM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Displaced Pandits not settle in the valley: al umar

आतंकी संगठन अल उमर के चीफ मुश्ताक अहमद जरगर ने चेतावनी दी है कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों को फिर से घाटी में बसने नहीं दिया जाएगा। जरगर ने 27 अक्टूबर को ब्लैक डे के रूप में मनाने की अपील करने के साथ ही कश्मीर बंद की काल भी दी है।

विज्ञापन


जरगर द्वारा एक स्थानीय एजेंसी को दिए गए बयान में कहा गया है कि मोदी और मुफ्ती की घाटी में विस्थापित कश्मीरी पंडितों को अलग कालोनियां बनाकर बसाने की कोशिश को वो कभी कामयाब नहीं होने देगा।
विज्ञापन


जरगर ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठपुतली बताया और चेतावनी दी कि विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए अलग कालोनियां बनाने की योजना का सख्ती से विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने पैदा की थी दूरियां

Displaced Pandits not settle in the valley: al umar

अल उमर के चीफ द्वारा जगमोहन को कश्मीरी पंडितों के विस्थापन का जिम्मेदार ठहराया गया। जरगरने कहा कि जगमोहन ही थे जिन्होंने कश्मीरी मुसलमानों और कश्मीरी पंडितों के बीच दूरियां पैदा कीं।

कहा कि कई कश्मीरी पंडित परिवार अभी भी घाटी में रह रहे हैं और यहां से नहीं भागे। उन्हें किसी ने नहीं धमकाया और न ही किसी ने कोई नुकसान पहुंचाया।

कहा कि हम भविष्य में भी उन कश्मीरी पंडितों की रक्षा करेंगे, लेकिन, हम जगमोहन के इशारे पर घाटी छोड़ने वाले कश्मीरी पंडितों को कभी भी यहां दोबारा बसने की अनुमति नहीं देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed