फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   discuss with cm

Jammu News: बिश्नाह के विकास मुद्दों पर सीएम से की चर्चा

Thu, 23 Jan 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 23 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
discuss with cm
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात करते बिश्नाह के विधायक डा. राजीव कुमार भगत।  
जम्मू। भाजपा के बिश्नाह विधायक डॉ. राजीव कुमार भगत ने बुधवार को नागरिक सचिवालय जम्मू में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के मुद्दों पर एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कमजोर वर्ग के बिजली बिल माफ करने, सिंचाई प्रणाली में सुधार, पीएचसी अरनिया को आपातकालीन अस्पताल में अपग्रेड करने, अरनिया में नए डिग्री कॉलेज के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन




डा. भगत ने कहा कि अरनिया सेक्टर के गोलाबारी प्रभावित लोगों की सेवा के लिए पीएचसी अरनिया को आपातकालीन अस्पताल में अपग्रेड किया जाए। बिश्नाह से जाबोवाल तक कृषि उद्देश्य के लिए सिंचाई प्रणाली में सुधार लाया जाए। इसी तरह अरनिया से शेरा चक्क रोड पर एक पुल और दूसरा गांव शाहपुर ब्राह्मणा में पहुंच मार्ग के साथ एआईके नाले पर पुल बनाने की मंजूरी दी जाए। बिश्नाह और अरनिया में एक-एक खेल स्टेडियम बनाने की भी मंजूरी दें।
विज्ञापन

बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र के दो कस्बों अरनिया और बिश्नाह के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष पैकेज दिया जाए। एसडीएच बिश्नाह में ईएनटी, ऑर्थोपैडिक और त्वचा रोग विशेषज्ञ के पदों की मंजूरी के साथ राशन कार्डों के विभाजन पर काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed