15 अगस्त को डिस्कवरी का LoC पर खास कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण करने वाला डिस्कवरी चैनल 15 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की बीच 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर एक घंटे के खास कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।
रीविल्ड: द लाइन ऑफ कंट्रोल के इस कार्यक्रम का प्रसारण रात नौ बजे होगा।
इस कार्यक्रम में यह दिखाया जाएगा कि शांति और सुरक्षा कायम रखने के लिए नियंत्रण रेखा से जुड़ी व्यवस्था को किस खूबी के साथ चलाया जाता है।
नियंत्रण रेखा पर चुनौतियों का सामना
कार्यक्रम में यह भी दिखाया गया है कि मैदान, पहाड़ और जंगल से शुरू होकर ग्लेशियर जैसी बर्फीली ऊंचाइयों तक पसरी इस जोखिम भरी नियंत्रण रेखा के प्रबंधन में किस कदर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
इस कार्यक्रम में दर्शक भारतीय सेना के अफसरों और जवानों के साथ यात्रा करके यह समझ सकेंगे कि वे नियंत्रण रेखा की सुरक्षा किस तरह से करते हैं। वे सैनिकों की ट्रेनिंग और सीमा पर गश्त की बारीकियों को भी समझ सकेंगे।
सैनिकों से मुलाकात कर सकेंगे दर्शक
दर्शक यह देख सकेंगे कि जम्मू से पुंछ और फिर उरी से केरन तक मैदान और फिर पहाड़ी और इसके बाद जंगल तक फैली नियंत्रण रेखा तक इसके प्रबंधन में किस कदर जूझना पड़ता है।
पूरे एक घंटे के कार्यक्रम में दर्शक उन सैनिकों से मुलाकात कर सकेंगे जो जमीनी स्तर पर इस काम में डटे हैं।
दर्शक उनके अनुभव सुन सकेंगे। इसमें सीनियर कमांडरों के इंटरव्यू भी हैं, जिनमें बताया गया है कि सैनिकों को कैसे नई रणनीति, उपकरणों और टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाता है।