फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   disastrous rain in jammu

तबाही की बारिश में बहे घर, धंसी सड़कें

Fri, 25 Jul 2014 12:32 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
disastrous rain in jammu

जम्मू के रायपुर दोमाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में पहली बारिश तबाही लेकर आई। इन क्षेत्रों में सड़कें, पशु, पुल, जमीन और कई कुल्ले बारिश के पानी में बह गए। मैदानी इलाकों में आई बाढ़ से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


बारिश से कई जगह सड़कें टूट गईं। लोगों के घरों, दुकानों, पोल्ट्री फार्मों और खेतों में पानी आने से धान, बाजरा और मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा।

जिला आयुक्त अजीत कुमार साहू ने मढ़, कंग्रेल, दोमाना, अतिरिक्त जिला आयुक्त कल्याण सिंह ने कोट भलवाल आदि क्षेत्रों में जाकर मौके का जायजा लिया।

रायपुर दोमाना विधानसभा क्षेत्र के पुरखू, दोमाना, मिश्रीवाला, कंग्रेल, बरन, जबकि मढ़ विधानसभा क्षेत्र के शामाचक्क, कुंतवाला, मढ़, दातरायाल, रठुआ, चौहानेचक्क, तारुचक्क, गाई में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, जिसमें जमीन बहने के अलावा पशुओं के बहने का समाचार है।

विज्ञापन

मिडिल स्कूल की बाउंड्री चारदीवारी

disastrous rain in jammu

कल रात को ग्यारह बजे शुरू हुई बारिश ने ऐसा तांडव मचाया कि रात को लोगों को घरों की छतों पर रात बितानी पड़ी। ब्लाक भलवाल के कंग्रेल में पानी अपने साथ सड़क का एक बड़ा हिस्सा बहा ले गया।

विजय कुमार के घर में पानी घुस गया। घर के बाहर बांधी गाय और भैंस को पानी बहा कर ले गया। इसके अलावा द्वारका नाथ, पूर्व कैप्टन काली दास, केवल कृष्ण,पुरुषोत्तम, थोड़ू राम, सुख राम, बोध राज, शाम लाल आदि की दुकानों और घरों में घुसे पानी ने तबाही मचा दी।

मिडिल स्कूल कंग्रेल की बाउंड्री गिर गई। बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसने से लाखों का नुकसान हो गया।

दो हजार के करीब मुर्गे मर गए

disastrous rain in jammu

कंग्रेल में स्थित दुकानों के अंदर चार चार फुट पानी घुस गया। रास्ता बहने से बरन पंचायत का संपर्क भी टूट गया। कोट भलवाल में नाला अपने साथ घरोटा सड़क का एक बड़ा हिस्सा बहा कर ले गया।

इस स्थान पर दो वर्ष पहले बनी सड़क को तीन महीने पहले ही बनाया गया था।

मिश्रीवाला कोट को जोड़ने वाली सड़क का कल्लरी में बड़ा हिस्सा पानी बहा कर ले गया। पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। यहां पर स्वर्ण सिंह के पोल्ट्री फार्म में पानी घुसने से दो हजार के करीब मुर्गे मर गए।

दिहाड़ी मजदूर करण सिंह का मकान गिर गया। पुरखू कैंप स्थित पगियाड़ खड़्ड़ में पानी आने से रात को किनारे खड़ा ट्रक (एचआर 38 आर 6263) बहने लगा। गनीमत रही कि जम्मू-अखनूर मार्ग पर बने पुल से ट्रक अटक गया वरना भारी नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन

पुल टूट कर नहर में गिर गया

disastrous rain in jammu

दोमाना में नाले का पुल टूट कर रणवीर नहर में गिर गया, जिसके चलते नहर में मलबे के ढेर लग गए। पंचायत बरन में दर्शन लाल की बकरियां बह गईं और मुर्गे मर गए। पानी के कारण उसके मकान में दरार पड़ गई।

मोहम्मद सलीम के कुल्ले के अलावा उसमें रखा सामान भी बह गया। नीलम सिंह की जमीन भी बह गई। इस मौके पर सरपंच दलबीर सिंह ने प्रशासन से लोगों के नुकसान की भरपाई के अलावा बरसाती नालों में क्रेट डाल कर लोगों की जमीन को बचाने की गुहार लगाई है।

घरोटा घैंक में अश्वनी कुमार के पांच पोल्ट्री फार्मों में 10 हजार चूजे मरने का समाचार प्राप्त हुआ है।

मढ़ चौ में गुज्जरों के डेरे बह गए

disastrous rain in jammu

मढ़ चौ के साथ लगते क्षेत्र में गुज्जरों के डेरे बह गए। इसमें मोहम्मद फिशां, मोहम्मद गनी, मिर्जा मोहम्मद, रशीद मोहम्मद की बीस से ज्यादा भैंसें बह गईं। मढ़ पंचायत की पंच कांता देवी की दो गाय, कमला देवी की एक गाय बह गई।

दर्शन सिंह के पोल्ट्री फार्म में पानी घुसने से चार हजार मुर्गे और छोटू के दो हजार मुर्गे मौत की भेंट चढ़ गए। दातरयाल स्थित गौ शाला प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि पानी के बहाव से गौ शाला की दीवार गिर गई। पांच गाय वह गईं।

मढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक स्थित गुलाब सिंह सलारिया की दुकान में पानी घुस गया।

राहत की बारिश मुसीबतें भी लाई

disastrous rain in jammu

शहर की अधिकतर सड़कें सीवरेज या केबल तार बिछाने के लिए खोदी गई हैं। इससे जगह-जगह गड्ढे बने होने के कारण बारिश का पानी उनमें भर गया। इसके चलते वाहनों के गुजरने से कीचड़ भरा पानी राहगीरों के लिए मुसीबत बना, वहीं हादसों का भी कारण बन गया।

शहर के कई नालों में पॉलीथिन, कूड़ा करकट, पत्थर, कपड़े आदि कई प्रकार की चीजें बारिश के दौरान नाले में फंस गई।

जिस कारण नाले चोक हो गए। पानी को रास्ता नहीं मिले के कारण नाले ओवर फ्लो हो गए और गंदा पानी सड़क पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed