श्रद्घालु के लिए नरक बना जम्मू रेलवे स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी और उमस के बीच जम्मू रेलवे स्टेशन परिसर में हर तरफ गंदगी नजर आती है। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक से उठती बदबू यात्रियों और श्रद्घालुओं को परेशानी में डालती है।
जम्मू रेलवे स्टेशन से रोजाना तकरीबन बीस से पच्चीस हजार यात्रियों की इनदिनों आवाजाही हो रही है। लंबा सफर तय कर यहां तक पहुंचने वालों की परेशानियां तब बढ़ जाती हैं, जब उन्हें गंदगी के बीच समय काटना पड़ता है।
पिछले दिनों उत्तर रेलवे फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से जम्मू रेलवे स्टेशन पर सफाई पखवाड़ा चलाया भी गया था। साथ ही रेल यात्रियों से परिसर में सफाई रखने में सहयोग की अपील की गई थी।
यात्री गंदगी से परेशान
हालांकि दिनोंदिन भीड़ बढ़ने से रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था चरमराती नजर आती है। प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक और रेल परिसर में कांट्रेक्ट के आधार पर सफाई कर्मी भी कार्यरत हैं, लेकिन यात्रियों को गंदगी से राहत नहीं मिल रही।
इस संबंध में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक का कहना है कि चार पद स्वास्थ्य निरीक्षक के खाली हैं। इसे अभी तक भरा नहीं जा सका है। इससे दिक्कतें पेश हो रही हैं। इन सबके बीच जैसे-तैसे समय काटते यात्रियों को कभी भी देखा जा सकता है।
रेलवे स्टेशन जम्मू के डीटीएम आरएन मीणा का कहना है कि जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए स्वास्थ्य निरीक्षक के चार पदों की नियुक्ति को लेकर उच्च अधिकारी को लिखा गया है।