फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   direct trains to Chennai from katra

चेन्नई से वैष्णो माता के दरबार के लिए सीधी ट्रेन

Fri, 04 Sep 2015 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 04 Sep 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन
direct trains to Chennai from katra
अब चेन्नई से सीधे माता वैष्णो देवी के दरबार में रेल यात्री आसानी से पहुंच सकेंगे। चेन्नई सेंट्रल-जम्मू तवी अंडमान एक्सप्रेस अब कटड़ा तक चलेगी। शुक्रवार को केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रेल भवन नई दिल्ली से इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


1:20 मिनट पर यह ट्रेन जम्मू से कटड़ा के लिए रवाना होगी। इसके अलावा 11 अन्य ट्रेनों का भी विस्तार रेलवे जल्द करने की तैयारी कर रहा है।

चेन्नई से चेन्नई सेंट्रल-जम्मू तवी अंडमान एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर 1:10 पर जम्मू स्टेशन पर पहुंचेगी। 1:20 पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से रेलमंत्री इसे कटड़ा के लिए रवाना कर देंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर रेल भवन दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और सांसद जुगल किशोर शर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से रवाना होने के बाद यह ट्रेन दोपहर सवा दो बजे उधमपुर पहुंचेगी और इसके कटड़ा पहुंचने का समय दोपहर 3:20 बजे होगा। रात 9:55 पर यह चेन्नई के लिए कटड़ा से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed