फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dilbag Singh said Militant with Pakistan support want to damage kashmir, soon be brought to book

अब बच नहीं सकेंगे सेब व्यापार से जुड़े लोगों के हत्यारे, डीजीपी ने दिया बड़ा संकेत

Sat, 26 Oct 2019 02:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Oct 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Dilbag Singh said Militant with Pakistan support want to damage kashmir, soon be brought to book
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में सेब लदे तीन ट्रकों को निशाना बनाए जाने और चालकों की हत्या के मामले पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी घाटी और लोगों को पहुंचाना चाहते हैं। आतंकवादियों द्वारा की गई यह कारयाना हरकत लोगों की आजीविका पर हमला है। उन्होंने कहा कि हमने दोषियों की पहचान कर ली है और जल्द ही उनके खिलाफ कठोर कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन




बता दें कि गुरुवार को आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें गैर कश्मीरी दो चालकों की मौत हो गई थी। एक गंभीर रूप से घायल है। ट्रकों को आग के हवाले भी कर दिया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च आपरेशन चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नहीं रुक रहा हत्या का सिलसिला 

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकियों ने हरियाणा, राजस्थान तथा पंजाब नंबर की गाड़ियों को चित्रगाम में रोक लिया। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें दो की मौत हो गई। इनमें से एक की शिनाख्त राजस्थान के अलवर निवासी मोहम्मद इलियास के रूप में हुई है। घायल चालक पंजाब के होशियारपुर का जीवन है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ज्ञात हो कि इससे पहले 14 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां में सेब लाद रहे राजस्थान के ट्रक चालक शरीफ खान की हत्या कर दी थी। साथ ही बगीचे के  मालिक की पिटाई की थी। 16 अक्तूबर को शोपियां में ही पंजाब के दो सेब कारोबारियों पर हमला किया था। इसमें चरणजीत सिंह की मौत हो गई थी जबकि दूसरा कारोबारी संजीव घायल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed