DIG की 'किंग साइज लाइफ' से मची खलबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कठुआ रेंज के डीआईजी शकील अहमद बेग की ‘किंग साइज लाइफ’ से संबंधित तस्वीरें सोशल साइट इंस्टाग्राम पर डालने की पुलिस प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी के अनुसार डीआईजी के बेटे के नाम पर तस्वीरें डालने के मामले की जांच के आदेश डीजीपी के राजेंद्रा ने दिए हैं।
सोशल साइट इंस्टाग्राम पर डीआईजी के बिजनेसमैन पुत्र के नाम से कई तस्वीरें डालीं गईं, जिसमें बेटे ने अपने पिता की शान-ओ-शौकत जिंदगी और सरकार द्वारा दिए जाने वाले विशेषाधिकार को दर्शाने का प्रयास किया गया। हालांकि बाद में मामला चर्चा में आने के बाद साइट से उक्त तस्वीरें हटा दी गईं।
सोशल साइट में डाली गईं तस्वीरों में से एक में डीआईजी को किसी अन्य शख्स से जूते के फीते बंधवाते दिखाया गया। तस्वीरों के कैप्शन में लिखा गया कि मेरे पिता ने पिछले 15 साल में खुद जूते नहीं पहने।
आरोपों के बजाय फोटो डालने वाले की जांच
अन्य तस्वीरों में डीआईजी के पीछे एक व्यक्ति छाता लेकर चल रहा है। उस तस्वीर में लिखा गया कि गर्मी या बरसात न हो, तब भी मेरे डैड के साथ छाता रहता है। एक तस्वीर में डीआईजी की जिप्सी को आर्म्ड पुलिस से घिरा दिखाया गया।
इस पर लिखा था कि मेरे पिता जब सड़कों पर निकलते हैं तो किसी तरह पुलिसकर्मी और गनमैन ट्रैफिक खाली करवाते हैं। इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डीआईजी बेग ने कहा था कि उन्होंने ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई है और जब वे रिटायर्ड होने जा रहे हैं, तो किसी शख्स ने उनकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि उनके बेटे का इंस्टाग्राम पर कोई अकाउंट है।