{"_id":"578b39784f1c1b9d32c4b521","slug":"diesel-gasoline-supplies-remained-paralyzed-in-kashmir-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी की चौथे दिन भी ठप रही डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी की चौथे दिन भी ठप रही डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल, पेट्रोल, केरोसिन तथा एटीएस (हवाई जहाज में प्रयोग होने वाला तेल) की सप्लाई तीसरे दिन भी ठप रही है। जम्मू से श्रीनगर, कारगिल और लेह में टैंकर रवाना नहीं किए जा सके हैं। आल जेएंडके टैंक आनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुरहान की मौत के बाद कश्मीर में हालात खराब होने के कारण पेट्रोल, डीजल और केरोसिन के टैंकर जगह-जगह फंस गए हैं। श्रीनगर में चालकों को वापस जाने की धमकी दी जा रही है और टैंकरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
आल जेएंडके टैंक आनर्स एसोसिएशन के प्रधान आनन शर्मा के मुताबिक टैंकर और चालक असुरक्षित हैं। जब तक उनके चालकों को सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई जाती है, तब तक वे नई सप्लाई नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा इंतजामों के साथ घाटी में तेल टैंकरों की सप्लाई बहाल करने के लिए डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने कड़ी हिदायतें जारी की हैं। शनिवार को राज्य के हालात की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने कहा अमरनाथ यात्रा से जुड़े तमाम इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
जम्मू कश्मीर के हालात सामान्य करने के लिए उन्होंने कहा सरकार के लिए ये सबसे पहली प्राथमिकता है। ऐसे माहौल में न सिर्फ सरकार बल्कि समाज के तमाम हितधारकों को सहयोग करना होगा।