फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   diary farm association

Jammu News: डेयरी फार्म एसोसिएशन राज्य-जिला स्तरीय निकाय भंग, चुनाव का रास्ता साफ

विज्ञापन
diary farm association
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जेएंडके डेयरी फार्म एसोसिएशन के राज्य और जिला स्तरीय निकायों को भंग कर दिया गया है। इससे अब आने वाले दिनों में सदस्यता की प्रक्रिया को पूरा कर चुनाव करवाए जा सकेंगे। इस पर अध्यक्ष कुलभूषण सिंह खजूरिया ने बैठक में प्रस्ताव रखा। इस पर संस्थापक सदस्यों की ओर से एक ओर प्रस्ताव रखा गया कि जिन डेयरी किसानों ने अपने पंजीकरण फॉर्म के साथ शुल्क का भुगतान किया है उन्हें ही वोट देने का अधिकार होगा।

बैठक में संस्थापक सदस्यों ने अध्यक्ष से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक 5 से 6 लोगों को सलाहकार नियुक्त करने का अनुरोध किया। इन सलाहकारों की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। बैठक में चेयरमैन अजीत राम चौधरी ने निर्णय लिया कि सभी प्रकार के पंजीकरण प्रपत्र पंजीकरण शुल्क के साथ सलाहकार समिति को जमा करवाए जाएंगे। सलाहकार समिति उन पंजीकरण के आधार पर मतदाता सूची तैयार करेगी। इसकी समय सीमा 6 माह है। संस्थापक सदस्य के अनुरोध को स्वीकार करते हुए चेयरमैन अजीत राम चौधरी ने सभी प्रस्तावों को स्वीकार कर लिया और तत्काल प्रभाव से जेकेडीएफए के सभी पदाधिकारियों, कोर ग्रुप और जिला अध्यक्षों को भंग कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed