फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dialogue to solve Kashmir issue: Nitish Kumar

बातचीत से ही संभव है कश्मीर मसले का हल : नीतीश कुमार

Tue, 09 Jan 2018 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 09 Jan 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
dialogue to solve Kashmir issue: Nitish Kumar
- फोटो : amar ujala

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बातचीत से ही हर विवाद का हल संभव है। कश्मीर में अशांति के संदर्भ में नीतीश ने कहा कि मसले का हल झगड़े से नहीं, बल्कि बातचीत, शांति और प्रेम से ही निकाला जा सकता है।

विज्ञापन


केंद्र में गृह मंत्री और रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुफ्ती मोहम्मद सईद भी इसी सिद्धांत में विश्वास रखते थे। गौरतलब है कि मुफ्ती अक्सर कहते थे कि बंदूक से न गोली से, बात बनेगी बोली से।
विज्ञापन


नीतीश सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में मुफ्ती मोहम्मद सईद की स्मृति में आयोजित समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान राज्यपाल एनएन वोहरा ने उन्हें राजनीतिक और सार्वजनिक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सेवाओं के लिए पहले मुफ्ती मोहम्मद सईद अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीतीश ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ रहे अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उधमपुर - कटड़ा- कांजीगुंड- बारामुला रेल परियोजना पर काम शुरू हुआ था।

तब मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कश्मीर में जल्द रेल नेटवर्क विकसित करने पर जोर दिया था। काजीगुंड और कटड़ा ट्रैक देश के मुश्किल और दुर्गम ट्रैक परियोजनाओं में से एक है। मुफ्ती मोहम्मद की दूरदर्शी सोच थी। उनका बिहार के लोगों से स्नेह और लगाव था।

वीपी सिंह की सरकार में पहली बार मुस्लिम समाज से मुफ्ती सईद को गृह मंत्री बनाया गया था। तब राजनीतिक मामलों की कमेटी की कई बार मुफ्ती के आवास पर बैठक हुई थी। उनके घर मिले भोजन अब भी याद हैं।

बिहार के प्रति बदली लोगों की राय

dialogue to solve Kashmir issue: Nitish Kumar

उन्होंने कहा कि देशवासियों में आज बिहार के प्रति राय बदली है। बिहार में विकास के साथ इतिहास का ख्याल रखा जा रहा है। प्रेम-भाईचारे और सद्भावना का माहौल है। सभी धर्मों की इज्जत की जानी चाहिए।

गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर बिहार में सिख श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया। बिहार में सोशल रिफार्म पर काम हुआ। दहेज प्रथा और बाल विवाह पर 21 जनवरी को बिहार में रिकार्ड मानव शृंखला बनाई जाएगी।  भ्रष्टाचार देश और समाज को डूबाता है। एक अन्य कार्यक्रम में फतेह सिंह गुरुद्वारा गांधीनगर में नीतीश कुमार को सम्मानित किया गया।

भ्रष्टाचार देश को डूबाता है
नीतीश ने कहा कि भ्रष्टाचार देश को डूबाता है। गांधी जी ने कहा था कि यह धरती इंसान की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है, लेकिन लालच को पूरा करने में नहीं। प्रेम-सद्भाव के साथ काम करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में पारदर्शिता होनी चाहिए।

सीएम-डिप्टी सीएम को बिहार आने का न्योता
बिहार के  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह को बिहार आने का न्योता दिया। कहा कि वे बिहार आकर देखें कैसे सरकार काम कर रही है। उन्होंने बिहार और देश के दूसरे राज्यों के असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिए जेएंडके सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed