फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dhanteras

धनतेरस पर वॉशिंग मशीन के दाम वही, अन्य उपकरण महंगे

विज्ञापन
dhanteras
जम्मू। कोरोना की महामारी जहां दिनोंदिन कुंद होती जा रही है, लेकिन उससे उपजी मंदी अभी भी लोगों को पीछा नहीं छोड़ रही है। जहां दो साल से लोग सही ढंग से त्योहार नहीं मना पाए हैं, वहीं इस बार स्थिति नियंत्रण में है लेकिन महंगाई ने मजा किरकिरा कर दिया है। करवाचौथ के बाद अब धनतेरस और दिवाली आने वाली है और बाजार सज गए हैं। लेकिन इस बार महंगाई की मार पड़ रही है। ग्राहकों को शुभ खरीदारी के लिए जेब अच्छी खासी ढीली करनी पड़ेगी। इस बार सिर्फ वॉशिंग मशीन खरीदना ही फायदे का सौदा होगा, क्योंकि इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन के अलावा इलेक्ट्रानिक्स की खरीदारी भी लोग करते हैं। लेकिन इस साल ग्राहकों को महंगाई की मार भी झेलनी होगी। पिछले साल की तुलना में अधिकांश इलेक्ट्रानिक उत्पादों की कीमतों में 5 से 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में बाजारों में ग्राहकों का इंतजार है। इस व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आगामी त्योहारों पर इलेक्ट्रानिक बाजार में तेजी आने की उम्मीद है। इस साल प्रधानमंत्री के आह्वान पर मेक इन इंडिया को भी तवज्जो दी जा रही है। ग्राहकों की मुख्य खरीदारी में माइक्रोवेव, स्मार्ट एलईडी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन और वाटर प्यूरीफाई आदि से बाजार सजा है।
विज्ञापन

त्योहारों पर भी चीन का साया
वॉशिंग मशीन को छोड़कर अन्य सभी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसका मुख्य कारण चीन से कच्चे माल की कमी, निर्यात और एक्साइज ड्यूटी कर में बढ़ोतरी, मांग के मुताबिक उत्पादन, स्थानीय निवेश में कमी आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार रुपये महंगा मिल रहा फ्रिज
माइक्रोवेव 20 लीटर से 39 लीटर तक उपलब्ध है। लेकिन 20 लीटर का माइक्रोवेव जो पिछले साल 5500 रुपये का था वह इस बार 6000 रुपये में मिल रहा है। फ्रिज की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में 185 लीटर से लेकर 700 लीटर तक फ्रिज उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 11000 से एक लाख रुपये तक है। पिछले साल 185 लीटर फ्रिज 10 हजार की तुलना में इस बार 11 हजार रुपये में मिल रहा है। इसी तरह एलईडी 32 इंच से लेकर 75 इंट तक उपलब्ध हैं। लेकिन पिछले साल नान स्मार्ट बेसिक 32 इंच की एलईडी 14 हजार रुपये की तुलना में इस बार 18 हजार रुपये में मिल रही है। 32 इंच की स्मार्ट सिटी एलईडी 17 हजार रुपये की तुलना में इस साल 20 हजार रुपये में मिल रही है। सामान्य में बेसिक प्वाइंट 8 से 2 टन तक एसी उपलब्ध हैं। इस साल प्वाइंट 8 का एसी 16 हजार की तुलना में 17500 रुपये में मिल रहा है। कम बिक्री के कारण कंपनियों ने वाशिंग मशीन की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है।
सात-आठ फीसदी महंगा हुआ वाटर प्यूरीफाइ
वाटर प्यूरीफाइ की कीमतों में 7 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। इसमें यूवी माडल और अल्ट्रा वायलट माडल उपलब्ध हैं। लेकिन पिछले साल 5-6 लीटर यूवी माडल का वायर प्यूरीफाई 5 हजार रुपये में उपलब्ध था जो इस बार 7 हजार रुपये में मिल रहा है। इंदिरा चौक पर इलेक्ट्रानिक का व्यवसाय करने वाले विकास मंगोत्रा ने कहा कि आगामी दिनों में इलेक्ट्रानिक बाजार में तेजी आने की उम्मीद है। एक अन्य इलेक्ट्रानिक व्यवसायी अतुल ने बताया कि ग्राहकों के लिए नए डिजाइन और गुणवत्तीय इलेक्ट्रानिक उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं।

कैश बैक और ड्रा का आफर
त्योहारी सीजन में ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों की ओर से कई तरह के आफर दिए गए हैं। इसमें एलईडी की खरीदारी पर संबंधित बैंकों से क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई पर कैश बैक का आफर दिया गया है। इसमें कइयों में कुल ईएमआई में एक में छूट दी गई है। इसी तरह वाशिंग मशीन पर रैंडम तौर पर ड्रा निकालकर ग्राहक को लाभ दिया जा रहा है। इसमें कइयों की किस्मत चमक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed