फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dgp SPEAKS ABOUT SERIAL ATTACKS IN VALLEY

कश्मीर में सीरियल आतंकी हमलों के पीछे जैश का हाथ होने की आशंका: डीजीपी

Wed, 14 Jun 2017 11:58 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 14 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
dgp SPEAKS ABOUT SERIAL ATTACKS IN VALLEY
डीजीपी डॉ एसपी वैद - फोटो : File Photo

पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वैद ने बताया कि कश्मीर घाटी में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार आतंकी हमलों के बाद पूरी घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


इन हमलों के बाद भी घाटी में स्थिति नियंत्रण में है। हिज्ब ही ऐसा संगठन है जो पिछले कुछ अरसे से सबसे ज्यादा सक्रिय है, लेकिन हमारे खुफिया इनपुट्स के अनुसार मंगलवार को हुए सिलसिलेवार हमलों के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाया जाएगा। श्रद्धालुओं को सुरक्षा के लिहाज से चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमजान के दौरान घाटी में बढ़ती है आतंकी वारदातें

dgp SPEAKS ABOUT SERIAL ATTACKS IN VALLEY
बढ़ती है आतंकी वारदातें - फोटो : Demo Photo

पुलिस महानिदेशक ने पत्रकारों से कहा कि घाटी में रमजान माह में आतंकी गतिविधियों में बढ़ावा देखने को मिलता है। यह कोई नई बात नहीं है, पहले भी ऐसा हुआ है। मंगलवार का एक के बाद एक आतंकी हमलों के पीछे भी यही कारण होगा। भविष्य में इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे।

यह पूछे जाने पर कि दक्षिणी कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के ज्यादा होने का क्या कारण है, इस पर उन्होंने कहा कि दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय स्थानीय आतंकियों की संख्या बहुत ज्यादा है। उत्तरी कश्मीर में विदेशी आतंकियों की मौजूदगी है, यही एक कारण हो सकता है दक्षिणी कश्मीर में ज्यादा आतंकी वारदातें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed