फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP said, security forces ready to stop terrorist infiltration

शोपियां में बोले डीजीपी: सुरक्षा बल आतंकी घुसपैठ को विफल करने के लिए मुस्तैद, लोगों के सवालों के दिए जवाब

Fri, 23 Sep 2022 12:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 12:32 AM IST
सार

थाना दिवस पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जैनपोरा बेल्ट में हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। पहले जैनपोरा आतंक का गढ़ था। अब सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की बदौलत अब यहां के युवाओं का रुझान शिक्षा और खेल की तरफ है।

विज्ञापन
DGP said, security forces ready to stop terrorist infiltration
शोपियां में लोगों से मुलाकात करते डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : पीआरओ

विस्तार

पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में माहौल खराब करने की साजिश रच रहा है। सीमा पार पीओजेके में लांचिंग पैड पर आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं। सर्दियों में यह प्रयास तेज होंगे, लेकिन हमारे सुरक्षा बल इसे विफल करने के लिए मुस्तैद हैं। यह बात डीजीपी दिलबाग सिंह ने जैनपोरा में थाना दिवस पर आयोजित समारोह में कही।

विज्ञापन


इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग आरके गोयल, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार, एसएसपी शोपियां तनुश्री समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस पब्लिक स्कूल, क्षेत्र में अतिरिक्त विकास और फलों से लदे ट्रकों की सुगम आवाजाही समेत अन्य मांगें रखीं।
विज्ञापन


इस पर पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह जनता की समस्याओं को सुलझाने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। थाना दिवस पर डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि जैनपोरा बेल्ट में हालात पूरी तरह से बदल गए हैं। पहले जैनपोरा आतंक का गढ़ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के प्रयासों की बदौलत अब यहां के युवाओं का रुझान शिक्षा और खेल की तरफ है। लोग अब विकास की बातें करते हैं। यह पुलिस विभाग के लिए भी सम्मान की बात है।  


इसके अलावा डीजीपी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कश्मीर में शांति कायम है। इसका संकेत यहां सिनेमा घरों का खुलना है। अब शांति कायम रखने के लिए जनता और पुलिस दोनों को मिलकर काम करना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed