{"_id":"6695dca4b2fe9b13d7001a28","slug":"dgp-said-pakistan-had-infiltrated-all-aspects-of-civil-society-in-jammu-and-kashmir-2024-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu: पाकिस्तान ने कर ली थी जम्मू-कश्मीर में नागरिक समाज के सभी पहलुओं में घुसपैठ, डीजीपी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पाकिस्तान ने कर ली थी जम्मू-कश्मीर में नागरिक समाज के सभी पहलुओं में घुसपैठ, डीजीपी बोले
Tue, 16 Jul 2024 08:06 AM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2024 08:06 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नागरिक समाज के सभी पहलुओं में घुसपैठ कर ली थी।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर आर स्वैन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर आर स्वैन ने सोमवार को कहा कि जब जम्मू-कश्मीर आतंकवादी गतिविधियों के कब्जे में था, तब पाकिस्तान ने नागरिक समाज के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं में घुसपैठ कर ली थी और मुख्यधारा की पार्टियां राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवादी 'नेटवर्क' के नेताओं को बढ़ावा दे रही थीं।
विज्ञापन
स्वैन ने यहां भारतीय प्रबंध संस्थान में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इन नेताओं के लिए मारे गए आतंकवादियों के घर जाना और सार्वजनिक रूप से उनके पीड़ितों के प्रति सहानुभूति प्रकट करना सामान्य बात थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घाटी में तथाकथित मुख्यधारा या क्षेत्रीय राजनीति की बदौलत पाकिस्तान ने नागरिक समाज के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं में सफलतापूर्वक घुसपैठ कर ली थी।
विज्ञापन
स्वैन ने कहा कि आतंकवाद में शामिल होने वाले लोगों को खत्म करने की तो अनुमति दी गई, लेकिन भर्ती करने और आतंकी वित्त प्रबंधन के लिए जिम्मेदार लोगों की कभी जांच नहीं की गई।