फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP's daughter gets bail

एक्सीडेंटः डीजीपी की बेटी को मिली जमानत

Fri, 26 Sep 2014 05:22 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
DGP's daughter gets bail

कार एक्सीडेंट में वृद्ध की जान लेने वाली सूबे के डीजीपी के राजेन्द्रा की बेटी को आज कोर्ट से जमानत मिल गई। पुलिस ने सुबह गैरइरादतन हत्या के मामले में सुबह उसे कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जमानत दे दी गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे डीजीपी के राजेन्द्र की बेटी पूजा राजेन्द्रा ने अपनी कार से कुचल कर एक वृद्ध की जान ले ली थी। मृतक सुबह घूमने के लिए निकले थे इसी बीच अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले इंद्रजीत रजपुरा के रहने वाले थे, जो कि हेल्थ डिपार्टमेंट से रिटायर थे। बताया जा रही है कि डीजीपी की बेटी बलविंदर चौक से सरवाल की तरफ जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने लिया था हिरासत में

DGP's daughter gets bail

हादसे के बाद इंद्रजीत को जम्मू मेड‌िकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोष‌ित कर द‌िया। बताया जा रहा है कि इंदजीत के पुत्र राकेश शर्मा शहर के वरिष्ठ अधिवक्‍ता हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने कार सवार युवती को हिरासत में ले लिया था। मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी से जुड़ा होने के कारण पुलिस काफी देर तक इसे छुपाने का प्रयास करती रही लेकिन मीड‌िया में खबरें आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि मामले की जानकारी होने पर डीजीपी के राजेन्द्रा ने ही केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ‌ले लिया था।

हादसे के बाद मातम में बदली शादी की खुशियां

DGP's daughter gets bail

इसके बाद पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर युवती को शुक्रवार सुबह कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई। मामला प्रदेश के डीजीपी की बेटी से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी फूंक फूंक कर कदम रख रही थी।

हादसे के बाद से ही जिले भर के आला पुलिस अधिकारी उलझन में थे। इसी उलझने के बीच युवती को कोर्ट में पेश किया गया था। सूत्रों का कहना है कि मामले में पिछले दरवाजे से समझौते के प्रयास भी चल रहे हैं।

दूसरी ओर हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ था। बताते हैं कि कुछ दिनों बाद मृतक इन्द्रजीत शर्मा के छोटे पुत्र की शादी थी। जिसके लिए घर में तैयारियां चल रही थी। लेकिन हादसे के बाद सभी परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed