फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DGP Jammu Kashmir visits Handwara, Reviewed Security Scenario

हंदवाड़ा पहुंचे डीजीपी दिलबाग सिंह, बोले- माहौल खराब करने की हो रही साजिश, सुरक्षाबल सतर्क रहें

Tue, 17 Mar 2020 05:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 17 Mar 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
DGP Jammu Kashmir visits Handwara, Reviewed Security Scenario
पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने आज दोपहर जिला हंदवाड़ा का दौरा किया। उन्होंने सेना, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उनके साथ आईजीपी कश्मीर विजय कुमार भी थे।

विज्ञापन


उन्होंने जिले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों से कहा कि वे जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सतर्क रहें क्योंकि देश विरोधी तत्व इसे बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि देश के दुश्मनों के किसी भी नापाक मंसूबों को नाकाम करने के लिए सेनाओं के बीच तालमेल महत्वपूर्ण है। डीजीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने और आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बेअसर करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों के लिए शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के लिए गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान दिलबाग सिंह ने अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता से संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed