{"_id":"5a930daadeca403f97ad68c1e83cfb3b","slug":"dgp-guides-police-officials-about-anti-terrorist-operations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के खात्मे को बनाई गई यह रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के खात्मे को बनाई गई यह रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पुलिस महा निदेशक के राजिंद्रा ने राज्य का माहौल बिगाड़ने वालों कड़ी नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि इसमें आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसके लिए भी सुनिश्चित करने को कहा। राज्य में आतंकियों के खिलाफ चलाए जाने वाली योजनाओं और अभियानों को चलाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों से आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
डीजीपी ने शुक्रवार को श्रीनगर में इन सब मामलों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में आईजी, डीआईजी, एसएपी स्तर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों से तालमेल बना कर रखें ताकि राज्य का माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जा सके। राज्य की सुरक्षा और कानूनी व्यवस्था बनाए रखने से ही राज्य में शांति होगी।
विज्ञापन
इसलिए इस पर फोकस करना आवश्यक है। आतंकियों को खदेड़ने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को काम करना है। इससे आतंकियों और शरारती तत्वों को खत्म करने में आसानी होगी। कश्मीर में बेहतर माहौल बनाने के लिए अधिकारियों से लोगों के बीच जाने को कहा गया है। ताकि वह लोगों से बात करें और उनकी मुश्किलों को जानने की कोशिश करें। लगातार मौसम के बिगड़े मिजाज से लोगों को राहत देने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन
इसके बाद आवंतीपुरा की जिला पुलिस लाइन में एंटी मिलिटेंसी फ्रंट की स्टेटस रिपोर्ट को भी रिव्यू किया। आतंकवाद को कम करने के लिए हर जरूरी कदम उठाने और ढांचे को मजबूत करने के लिए कहा गया। जवानों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने हौंसला बढ़ा और कहा कि उनकी ड्यूटी से सुरक्षा हो रही है। जवानों का योगदान सराहनीय है।