{"_id":"589b51214f1c1b945237a4f1","slug":"dgp-emphasized-on-maintaining-law-and-order-situation-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: डीजीपी ने दिया कानून व्यवस्था और शांति बहाली पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: डीजीपी ने दिया कानून व्यवस्था और शांति बहाली पर जोर
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर की कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को डीजीपी एसपी वैद ने बैठक की। श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स और सिविल प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। डीजीपी ने आपसी तालमेल से ही रियासत में शांति कायम रखने का मंत्र दिया।
विज्ञापन
वहीं डीआईजी रेंज के अधिकारियों और जिला पुलिस अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की। डीजीपी ने अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में लॉ एंड आर्डर की रिपोर्ट मांगी। साथ ही दूरदराज के इलाकों में भारी बर्फबारी में आम लोगों की मदद के लिए पुलिस की ओर से उठाए कदमों की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
इस मौके पर वैद ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि लॉ एंड आर्डर बरकरार रखने के लिए सभी एजेंसियों के साथ मिलजुल कर काम करें, ताकि आसानी हो। इस मौके पर घाटी में लॉ एंड आर्डर के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस मौके पर डीजीपी ने सख्त निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति संदिग्ध हो उसके उस पर पूरी नजर रखी जाए, ताकि वह किसी देश विरोधी की हरकत को अंजाम न दे सके।
विज्ञापन