{"_id":"5d7777cd8ebc3e93c202ab70","slug":"dgp-arrives-at-siachen-base-camp-reviewed-turtuk-border-and-tribute-paid-to-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियाचिन बेस कैंप पहुंचे डीजीपीः तुर्तुक बॉर्डर का लिया जायजा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियाचिन बेस कैंप पहुंचे डीजीपीः तुर्तुक बॉर्डर का लिया जायजा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Tue, 10 Sep 2019 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 10 Sep 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी दिलबाग सिंह ने सोमवार को सियाचिन बेस कैंप और लद्दाख के तुर्तुक सीमा का दौरा किया। यहां उन्हें बेस कमांडर कर्नल कुलदीप सिंह दहिया ने सैन्य गतिविधियों की जानकारी दी। डीजीपी बेस कैंप के अन्य सैन्य अफसरों और जवानों से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन
सियाचिन सेक्टर की रक्षा करने वाले जवानों पर बनी डाक्यूमेंट्री भी डीजीपी को दिखाई गई। इसके बाद वह वॉर मेमोरियल पर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक ने सियाचिन बैटल स्कूल का दौरा किया। यहां उन्होंने सैनिकों को दी जाने वाली ट्रेनिंग की जानकारी ली। तुर्तुक पहुंचे डीजीपी का स्थानीय पंचों-सरपंचों ने जोरदार स्वागत किया। सिंह ने कहा कि तुर्तुक अपनी कई विशेषताओं के लिए जाना जाता है। हर साल हजारों पर्यटक यहां खिंचे चले आते हैं।
विज्ञापन
ऐसा इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि यहां के लोगों ने क्षेत्र की खूबसूरती और संस्कृति को संभाल कर रखा है। जल्द ही लद्दाख में पुलिस के लिए भर्ती होने वाली है। बॉर्डर बटालियन में होने वाली भर्ती के संदर्भ में डीजीपी ने कहा कि वह चाहते हैं कि क्षेत्र की लड़कियां और युवा इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।