फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DG Jail Lohia Murder: Accused Yasir said – I killed DG Lohia

DG Jail Lohia Murder: आरोपी यासीर बोला-पुलिस में नौकरी न मिलने से था आहत, मैने ही डीजी लोहिया को मारा

Thu, 06 Oct 2022 01:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 01:32 AM IST
सार

आरोपी यासिर को पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर लिया है। सूत्रों का कहना है कि यासिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह नौकरी न मिलने से आहत था। इसी वजह से डीजी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
DG Jail Lohia Murder: Accused Yasir said – I killed DG Lohia
लोहिया के शव को श्रद्धांजलि देती पत्नी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जेल विभाग के महानिदेशक (डीजी) हेमंत कुमार लोहिया के हेल्पर रहे यासिर लोहार निवासी रामबन ने स्वीकार किया है कि उसने ही डीजी की हत्या की है। हत्या करने के पीछे उद्देश्य पुलिस ने फिलहाल नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यासिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह नौकरी न मिलने से आहत था। इस वजह से डीजी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि यासिर लोहिया का हेल्पर बनने से पहले एक आईएएस अधिकारी के घर 4 साल तक हेल्पर के तौर पर काम करता था। कुछ समय पहले उक्त अधिकारी ने इसे निकाल दिया था। इसके बाद यासिर को एक और बड़े अधिकारी के पास रखने की सिफारिश की गई थी।
विज्ञापन


लेकिन उक्त अधिकारी ने मना कर दिया। बाद में यासिर को डीजीपी जेल हेमंत लोहिया के पास रखा गया। आरोपी यासिर को पुलिस ने 7 दिन की रिमांड पर भी लिया है। बता दें कि जेल विभाग के डीजीपी सोमवार को अपने दोस्त राजीव खजुरिया के उदयवाला स्थित घर में गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर उनके हेल्पर यासिर ने टोके से गले पर वार किया था। इसमें डीजी की मौत हो गई और आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस की जांच में अब तक यहीं सामने आया है कि आरोपी यासिर व्यवहार का काफी आक्रामक था। 

जांच में आतंकी कनेक्शन नहीं आया है सामने : एडीजीपी 

एडीजीपी मुकेश सिंह का कहना है कि आरोपी यासिर ने कबूल किया है कि उसने ही डीजी की हत्या की है। इसके पीछे उद्देश्य क्या है। इसके बारे में जल्द ही बताएंगे। एडीजीपी का कहना है कि अब तक की जांच में इस मामले में किसी तरह के आतंकी कनेक्शन सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उसने जो कुछ भी बताया है, इसका जल्द ही विवरण देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed