फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dg jail HK Lohia Wreath laying ceremony held at DPL Jammu

जम्मू: डीजी जेल लोहिया को दी गई अंतिम श्रद्धांजलि, मां बोलीं- उसका क्या कसूर था

Wed, 05 Oct 2022 05:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 05 Oct 2022 05:21 PM IST
सार

डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और परिवार सदस्यों ने उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन
dg jail HK Lohia Wreath laying ceremony held at DPL Jammu
DG Jail HK Lohia - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू के डीपीएल में बुधवार को पुष्पांजलि समारोह के दौरान डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और परिवार सदस्यों ने उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी। जम्मू के उदयवाला में जेल विभाग के डीजी हेमंत लोहिया को सोमवार रात को उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके आरोपी यासिर अहमद को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


वहीं, पुष्पांजलि समारोह के दौरान डीजी लोहिया मीडिया के सामने रो पड़ीं। उन्होंने रोते-रोते हुए कहा, 'उसका (एचके लोहिया) क्या कसूर था। उसने किसी का क्या बिगाड़ा था।'
विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि आखिर आरोपी ने हेमंत लोहिया को क्यों मारा। मंगलवार देर शाम तक पुलिस का यही कहना था कि उससे पूछताछ जारी है। उसने क्या बताया, इस बारे में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि लोहिया डिनर करने के बाद अपने बेडरूम में चले गए। इसके बाद नौकर ने अंदर से कुंडी लगा ली। कुछ देर बाद बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब नहीं खुला, तो दरवाजा तोड़ा गया, जहां हेमंत लोहिया का शव पड़ा हुआ था। अब सवाल यह है कि यदि यासिर पिछले दरवाजे से भाग गया, तो घर के लोगों ने सामने का दरवाजा तोड़ने की जगह पिछले दरवाजे से अंदर जाने का प्रयास क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शालीन काबरा के घर भी नौकर रहा है यासिर
सूत्रों का कहना है कि लोहिया का नौकर यासिर पूर्व गृह सचिव शालीन काबरा के घर पर भी नौकर रह चुका है। यह भी जानकारी है कि आईपीएस अलोक कुमार के पास भी यासिर को रखने की सिफारिश लोहिया के दोस्त राजीव खजुरिया ने की थी। लेकिन अलोक कुमार ने मना कर दिया। इसके बाद यासिर को लोहिया के पास रखने के लिए कहा गया। पिछले 3 महीने से यासिर लोहिया के साथ था। 



बंद कमरे में 8 घंटे पूछताछ
जानकारी के अनुसार आरोपी यासिर मौका ए वारदात से एक किलोमीटर दूर मिला था। सूत्रों का कहना है कि आरोपी काफी सहमा हुआ था। कपड़ों के बीच शौच तक कर दिया था। पकड़े जाने के बाद सीधे एसपी रूरल संजय शर्मा के कार्यालय में ले जाया गया, जहां बंद कमरे में एसएसपी चंदन कोहली, एसपी संजय शर्मा मौजूद रहे। करीब 8 घंटे पूछताछ की गई। इसके बाद इसे दोमाना पुलिस स्टेशन में लॉकअप में डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed