फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Devotees started reaching Vaishno Devi on the occasion of Navratri

चैत्र नवरात्र : जयकारों से गूंज रहा मां वैष्णो देवी का भवन, माता का दरबार विदेशी फूलों से महका, देश भर के भक्त आशीर्वाद लेने पहुंचे

Sat, 02 Apr 2022 03:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Apr 2022 03:24 AM IST
सार

नवरात्र के मौके पर 200 कारीगरों ने माता के दरवार को विदेशी फूलों से महकाया। भवन परिसर में बिजली की रंग-बिरंगी झालरें अलग छटा बिखेर रही हैं। माता वैष्णो के भवन में आज से शतचंडी महायज्ञ शुरू होगा। 

विज्ञापन
Devotees started reaching Vaishno Devi on the occasion of Navratri
नवरात्र के मौके पर वैष्णो देवी का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

चैत्र नवरात्र के लिए माता वैष्णो देवी का दरबार सज गया है। पूरे भवन परिसर विदेशी फूलों से महक रहा है। रात के समय बिजली की रंगबिरंगी झालरें अलग ही छटा बिखेर रही हैं। पहले नवरात्र पर दरबार में शीश नवाने के लिए वीरवार शाम 7 बजे तक 20 हजार श्रद्धालु दर्शनी ड्योढ़ी पार कर चुके थे। 

विज्ञापन

भव्य चंडी महायज्ञ की सभी तैयारियां भी पूरी

श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड की ओर से भवन के प्रांगण में शनिवार से शुरू होने वाले भव्य चंडी महायज्ञ की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। इस भव्य चंडी महायज्ञ में पद्मश्री प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री की अगुवाई  में 51 पंडित नवरात्र के दौरान हवन पूजा करेंगे।

विज्ञापन

भक्त अंतिम नवरात्र के दिन पूर्ण आहुति में शामिल हो सकते हैं 

इस महायज्ञ में पूरे देश से आने वाले भक्त अंतिम नवरात्र के दिन पूर्ण आहुति में शामिल होते हैं। मां वैष्णो देवी के दरबार की सजावट के लिए पिछले कई दिनों से लगभग 200 कारीगर लगे हुए हैं। दरबार की सजावट के लिए लिए श्रीलंका, कनाडा, इंग्लैड, आस्ट्रेलिया, नेपाल, म्यांमार आदि से फल व फूल मंगाए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की नजर

कटड़ा शहर, वैष्णो देवी भवन व मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के अलावा राज्य पुलिस की कंपनियों को तैनात किया गया है। सादे कपड़ों में भी पुलिस के जवान स्थिति पर सख्त नजर रखे हुए हैं।

जांच के बाद ही धर्मनगरी में लोगों को प्रवेश करने दिया जा रहा

वैष्णो देवी भवन के साथ ही कटड़ा से जुड़ने वाले सभी मार्गों पर बने चेक पोस्टों पर कड़ी जांच के बाद ही धर्मनगरी में लोगों को प्रवेश करने दिया जा रहा है। 24 घंटे जवान गश्त कर रहे हैं।  एसपी अमित भसीन ने बताया कि चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनान किया गया है।

त्रिकुटा पर्वत सहित आसपास की पहाड़ियों पर भी जवान तैनात किये गये हैं। दर्शनी ड्योढ़ी के साथ ही मां वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर स्कैन मशीन से भी सामान आदि की जांच लगातार की जा रही है। 

भीड़ को लेकर एहतियात

इस वर्ष पहली जनवरी को हुई भगदड़ जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन व श्राइन बोर्ड दोनों सतर्क हैं। एक जगह पर भीड़ न एकत्र हों उसके लिए भी व्यवस्था की गई है। 

लखविंदर वडाली ब्रदर्स देंगे प्रस्तुति 

चैत्र नवरात्र के पहले दिन शनिवार को गायक लखविंदर व वडाली माता की भेटें गाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed