{"_id":"6168148c71e25e70ce6c4c9a","slug":"devendra-singh-rana-and-former-minister-surjit-singh-salathia-roadshow-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सियासी शनिवार: जम्मू में रोड शो कर ताकत दिखाएंगे राणा और सलाथिया, तैयारियों में जुटी भाजपा, नेकां ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी शनिवार: जम्मू में रोड शो कर ताकत दिखाएंगे राणा और सलाथिया, तैयारियों में जुटी भाजपा, नेकां ने लगाया ये आरोप
Thu, 14 Oct 2021 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 14 Oct 2021 05:01 PM IST
सार
पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया के भाजपा में शामिल होने से जम्मू संभाग में सियासी समीकरण बदलना तय माना जा रहा है। इस बात का अंदाजा नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) को भी है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया 16 अक्तूबर को जम्मू में रोड शो कर सकते हैं। दोनों नेताओं का स्वागत करने के लिए समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। राणा और सथालिया के भाजपा में शामिल होने से जम्मू संभाग में सियासी समीकरण बदलना तय माना जा रहा है। इस बात का अंदाजा नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी को भी है।
विज्ञापन
हालांकि नेशनल कांफ्रेंस का मानना है कि दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नेकां के वरिष्ठ नेता चंद्र उदय सिंह ने देवेंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेकां के शासन में दोनों नेताओं ने काफी सुख भोगा। उन्होंने कहा कि सांबा में पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नेकां कार्यकर्ता पार्टी के साथ हैं। भाजपा ने लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। अब लोग समझ चुके हैं। चुनाव में लोग भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सात आतंकियों का सफाया: पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की पूरी कहानी और तस्वीरों में देखें जवानों का जोश
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ युवा नेता अजय शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया, पूर्व विधायक देवेंद्र राणा ने पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा का दामन थामा है वह अपने फायदे के लिए ऐसा किया है। इससे लोगों को धोखा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेकां में रहकर सत्ता का सुख भोगने वाले ये नेता जम्मू के हितों के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए पार्टी छोड़ी है।
कई नेताओं ने नेकां की सदस्यता से दिया इस्तीफा
विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के कई नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के नेताओं ने महासचिव अली मोहम्मद सागर को इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने वालों में प्रेमपाल, जोगेश्वर सिंह, दर्शन लाल, मोहन सिंह, महेंद्र गुप्ता, भगवान सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हम पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया के साथ हैं।