फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,srtC bus,jammu news

अंतर जिला रूट्स पर दौड़ेंगी नई एसी बसें, रूट हो रहा है तैयार

विज्ञापन
development,srtC bus,jammu news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) के बेड़े में शामिल होने वाली 48 नई एसी बसों में से 20 मिल गई हैं। इसमें दस जम्मू और दस कश्मीर संभाग में चलाई जाएंगी। नए रंग, आधुनिक सुविधाओं से लेस बसों को अंतरराज्यीय और जिला रूट पर चलाया जाएगा। जम्मू संभाग में चलने वाली दस एसी बसों का रूट तैयार किया जा रहा है। परिचालन की अनुमित मिलने के बाद इन बसों को अंतर जिला रूट के साथ-साथ शहर में भी दौड़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन

जेकेआरटीसी में शामिल नई एसी बसें बीएस-6 मानक की हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल हैं। इन बसों में दरवाजा खोलने और बंद करने का नियंत्रण चालक के पास होगा। बसों की सीटें काफी आरामदायक होने के साथ पैर रखने के लिए पर्याप्त स्थान है। हर सीट के साथ मोबाइल और लैपटॉप चार्ज की सुविधा भी मिलेगी। इन बसों का किराया अभी तय नहीं है, लेकिन किराया लग्जरी बसों के बराबर होगा। एसी बसें 19 सीटर हैं, जिसमें यात्री सुरक्षा से लेकर सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। जेकेआरटीसी प्रबंधन बसों के लिए रूट तय कर रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से जेकेआरटीसी ने अपने बेडे़ में एसी बसों को शामिल किया है। जम्मू संभाग की दस बसों की पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है, जो एक से दो दिनों में पूरी हो जाएगी, जिसके बाद इन बसों को ऑपरेशन गतिविधियों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

---
हमारे पास कुल 20 एसी बसें पहुंची हैं, जिसमें से दस जम्मू और दस कश्मीर संभाग में चलेंगी। जम्मू संभाग की दस बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण होने के बाद इन बसों को अंतर जिला रूट पर चलाया जाएगा। यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुदेश गुप्ता, जरनल मैनेजर, ऑपरेशनल जम्मू
---
जेकेआरटीसी के बेड़े में अब तक शामिल हो चुकी 88 बसें
जेकेआरटीसी के बेड़े में अभी तक 88 बसें शामिल हो चुकी हैं। इसमें 43 सीटर वाली बसों की संख्या 68 हैं, जिसमें 35 जम्मू और 33 कश्मीर संभाग के लिए हैं। वहीं 19 सीटर वाली एसी बसें 20 हैं, जिसमें दस जम्मू और दस कश्मीर संभाग के लिए हैं। जम्मू में 43 सीटर वाली 35 बसों में से 15 पंजीकृत हो गई है, जबकि 20 की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed