{"_id":"627accb7adf7ad265e667961","slug":"development-samba-news-samba-news-jmu259552383","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में 715 छपड़ी और तालाबों के फिरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में 715 छपड़ी और तालाबों के फिरेंगे दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। सांबा जिले में स्थित 715 छपड़ियों और तालाबों के दिन जल्द ही फिरने वाले हैं। इससे जहां भूमि जलस्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी वहीं, लोगों को पानी की किल्लत का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। इस संबंध में पटवारियों ने राजस्व अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी है। अब इस पर जल्द ही कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार पल्ली गांव में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत सरोवरों के उत्थान के बारे में प्रयास करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत जिला प्रशासन ने प्राकृतिक जल स्रोतों के विकास के लिए पहल की है। इसके तहत पुराने तालाबों और छपड़ियाें का विकास किया जाएगा। निर्देशों के बाद पटवारियों ने 715 तालाबों और छपड़ियों को चिह्नित कर रिपोर्ट राजस्व अधिकारियों को सौंप दी है।
कोट
मनरेगा के तहत होगा छह सौ तालाबों का विकास
ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जिला में 600 तालाबों का मनरेगा के तहत विकास करवाया जाएगा। एनजीटी योजना के तहत 426 ऐसे तालाब हैं, जो जीर्णशीर्ण हालत में हैं। उनका विकास किया जाएगा।
- सिद्धार्थ धीमान, एडीसी, ग्रामीण विकास विभाग, सांबा