{"_id":"62532f97085ca87e5b1f39f0","slug":"development-reasi-news-jmu2575298104","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमगढ़ किले पर फहरेगा 135 फुट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमगढ़ किले पर फहरेगा 135 फुट ऊंचा तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नगर में स्थित प्राचीन भीमगढ़ किले पर भाजपा 135 फीट ऊंचा तिरंगा फहराएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तिरंगा फहराने के लिए जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों से अनुमति लेने की प्रक्रिया चल रही है।
रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में हुई एक बैठक में जिला प्रधान शील मगोत्रा, नगर परिषद अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी, उपाध्यक्ष योगराज रैना, पार्षद धीरज गुप्ता, ओम प्रकाश, मंडल प्रधान राघव कृष्ण केसर ने कहा कि नगर के बीचोबीच प्राचीन और जम्मू कश्मीर के राजाओं की शान भीमगढ़ किले के रूप में मौजूद है। किले की देखरेख सरकार कर रही है। किला नगर के सभी प्रमुख स्थानों के साथ तलवाड़ा, जेडी, कारूआ, भागा सिंबल चोया, माड़ी, ग्रामोड, ज्योतिपुरम तथा सलाल की पहाड़ियों से दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि इस किले की गाथा नगर तथा आसपास के सभी क्षेत्रों के लोग जानते हैं। लेकिन बाहरी इलाकों से आने वाले लोग इस से परिचित नहीं हैं। कटड़ा वैष्णो देवी से रनसू शिवखोड़ी आने जाने वाले यात्री कम ही इस तरफ पहुंचते हैं। भाजपा नेताओं ने बताया कि किले के भीतर 135 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। यह झंडा कई स्थानों से देखा जा सकेगा। इससे रियासी का मान भी बढ़ेगा, और पर्यटकों का रुख भी इस तरफ होगा।