{"_id":"648cbdd4880aefa88c0722d4","slug":"development-problem-samba-news-c-274-1-rsp1001-3-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एक किमी पर स्कूल, पर पुल न होने से पढ़ाई 10 से 15 किमी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एक किमी पर स्कूल, पर पुल न होने से पढ़ाई 10 से 15 किमी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया नाले पर पक्का पुल न होने से 12 गांवों के बच्चे आरएस पुरा जा रहे पढ़ने
अरनिया। इलाके के 12 गांवों को अरनिया से जोड़ने वाले नाले पर पक्का पुल न होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। एक किलोमीटर दूर अरनिया में हायर सेकेंडरी स्कूल है, लेकिन पुल न होने से बच्चों को मजबूरन 10 से 15 किलोमीटर दूर के स्कूलों में जाना पड़ रहा है। कारण बरसात में बाढ़ आने पर नाले के अस्थायी पुल से गुजरना मुश्किल होता है। कई बार पुल बह जाता है। इसलिए इलाके के बच्चे आरएस पुरा या अन्य शहरों के स्कूलों में पढ़ने को तरजीह देते हैं। लोगों का कहना है कि अरनिया नाले पर पुल बन जाए तो बच्चों को दूर के स्कूलों में जाने से राहत मिलेगी।
मजबूरन आरएस पुरा में पढ़ने जा रहेः मनीष
विद्यार्थी मनीष कुमार ने बताया कि दसवीं की शिक्षा पूरी करने के बाद मजबूरन आरएस पुरा में पढ़ रहे हैं। पुल का निर्माण होता तो महज 10 मिनट की दूरी पर अरनिया में हायर सेकेंडरी स्कूल की सुविधा मिल जाती। पर पुल के अभाव से 15 किलोमीटर दूर उच्च शिक्षा हासिल करनी पड़ रही है।
पुल बनने से समय और खर्च बचेगा ः कोमल
छात्रा कोमल देवी ने बताया कि घर के पास उच्च शिक्षा मुहैया हो जाए तो समय की बर्बादी और पैसों का खर्च बच जाता है। महज एक पुल के न होने से पड़ोसी कस्बे को छोड़कर दूर कस्बों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ रहा है। लिहाजा, सरकार को जल्द पुल बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
सरकार को जल्द पुल बनवाना चाहिए : अश्वनी
प्राइवेट स्कूल के शिक्षक अश्वनी कुमार ने बताया कि अरनिया स्कूलों में बेहतर पढ़ाई है। 12वीं तक की शिक्षा अरनिया में ही बच्चे ले सकते हैं। कम समय में स्कूल पहुंच सकते हैं। पर पुल न होने से बच्चों को घर से 10 से 15 किलोमीटर दूर पढ़ने जाना पड़ रहा है। सरकार को पुल का जल्द निर्माण करवाना चाहिए।